उत्तराखंड को मिला 'बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम' पुरस्कार | 03 Feb 2026

चर्चा में क्यों?

उत्तराखंड को विंग्स इंडिया 2026 में ‘बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम’ का पुरस्कार प्रदान किया गया है।

मुख्य बिंदु:

  • कार्यक्रम: विंग्स इंडिया 2026 एक प्रमुख एविएशन कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शनी है जो बेगमपेट एयरपोर्ट, हैदराबाद में आयोजित होगी।
  • पुरस्कार: उत्तराखंड को ‘बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम’ का पुरस्कार मिला, जो विमानन अवसंरचना और कनेक्टिविटी के विकास हेतु उसकी सक्रिय नीतियों एवं पहलों को मान्यता देता है।
    • यह पुरस्कार उत्तराखंड के दुर्गम हिमालयी क्षेत्र से बढ़ती हवाई संपर्क सुविधा वाले राज्य में रूपांतरण को दर्शाता है, जिससे पर्यटन, आपदा प्रबंधन और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार हुआ है।
  • नीतिगत पहलें: उत्तराखंड ने उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत हवाई संपर्क का विस्तार किया है तथा हेलीपोर्ट और हवाई पट्टियों का विकास किया है।
    • बेहतर नागरिक विमानन सुविधाओं से पर्यटन, हेली-पर्यटन और चार धाम यात्रा की सुगमता बढ़ी है, साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं तथा आपदा-प्रतिक्रिया को भी बल मिला है।
  • राष्ट्रीय मान्यता: यह पुरस्कार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री द्वारा प्रदान किया गया, जो विमानन विकास में उत्तराखंड की राष्ट्रीय भूमिका को रेखांकित करता है।

और पढ़ें: विंग्स इंडिया 2026, UDAN, चार धाम यात्रा