UP के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम बदलकर 'जन भवन' किया | 24 Jan 2026
चर्चा में क्यों?
उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ स्थित राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम आधिकारिक तौर पर राज भवन से बदलकर जन भवन कर दिया है।
मुख्य बिंदु:
- प्राधिकरण: पूरे भारत में राज्यपालों के आवासों के नामों को मानकीकृत करने संबंधी केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह नामकरण किया गया।
- नाम चयन का कारण: नामकरण के लिये ‘लोक भवन’ विकल्प संभव नहीं था क्योंकि मुख्यमंत्री कार्यालय पहले से इसी नाम से जाना जाता है।
- इसलिये ‘जन भवन’ नाम चुना गया।
- उद्देश्य: आधिकारिक नामकरण को अधिक जन-अनुकूल बनाने की व्यापक पहल का हिस्सा, जिससे जन-केंद्रित शासन की भावना को बढ़ावा मिले।
- महत्त्व: यह लोकतंत्र, सुगमता और राज्य तथा नागरिकों के बीच संबंध का प्रतीक है।
|
और पढ़ें: राज्यपाल, मुख्यमंत्री |