सुदर्शन पटनायक जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त | 25 Mar 2026
चर्चा में क्यों?
भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 के लिये जन-जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने हेतु ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
मुख्य बिंदु:
- आधिकारिक अधिसूचना: यह नियुक्ति गृह मंत्रालय द्वारा 16वीं राष्ट्रीय जनगणना की तैयारियों के तहत जारी की गई है।
- भूमिका: जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर के रूप में पटनायक अपनी विशिष्ट सैंड आर्ट के माध्यम से पूरे भारत में नागरिकों को जनगणना के महत्त्व के बारे में जागरूक करेंगे और व्यापक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करेंगे।
- सुदर्शन पटनायक – प्रमुख उपलब्धियाँ:
- पद्म श्री पुरस्कार: कला और सामाजिक जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान के लिये वर्ष 2014 में पद्म श्री से सम्मानित।
- गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड: वर्ष 2017 में पुरी समुद्र तट पर 48 फीट 8 इंच ऊँचा विश्व का सबसे बड़ा सैंड कैसल बनाकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
- सामाजिक अभियान: सैंड आर्ट के माध्यम से जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 और बच्चों के अधिकार जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाते हैं।
- सांस्कृतिक दूत: विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सवों और प्रदर्शनियों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- जनगणना 2027:
- जनगणना, जनगणना अधिनियम 1948 के तहत आयोजित की जाती है।
- इसका संचालन भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त द्वारा किया जाता है।
- जनगणना 2027, देश में डिजिटल माध्यम से होने वाली पहली जनगणना होगी।
- जनगणना 2027, भारत की 16वीं जनगणना और स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना होगी।
- जनगणना 2027, के आधिकारिक शुभंकर ‘प्रगति’ (महिला) और ‘विकास’ (पुरुष) हैं।
|
और पढ़ें: जनगणना 2027, जनगणना अधिनियम 1948 |