अब छत्तीसगढ़ में सेवाग्राम | 14 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

13 सितंबर, 2021 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में वर्धा की तरह एक सेवाग्राम स्थापित करने के लिये लगभग 100 एकड़ भूमि निर्धारित करने की बात की।

प्रमुख बिंदु

  • उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को चिह्नित करेगा और महात्मा गांधी की ‘ग्राम स्वराज’ की अवधारणा को बनाए रखेगा।
  • मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को 2 अक्तूबर से पहले एक कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
  • उन्होंने कहा कि ग्राम सुधार के काम को आगे बढ़ाने के लिये सेवाग्राम की स्थापना की जा रही है। सेवाग्राम एक ऐसा स्थान होगा, जहाँ आगंतुक स्थानीय कला और शिल्प के साथ-साथ व्यंजनों के बारे में जान सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि वंचितों के लिये वृद्धाश्रम और स्कूल भी स्थापित किये जाएँगे। इनमें एक ओपन थिएटर भी होगा।