अनुसूचित जाति समुदाय के लिये राजस्थान सरकार की योजना | 26 Jul 2025
चर्चा में क्यों?
राजस्थान सरकार ने 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना' से प्रेरित होकर राजस्थान के अनुसूचित जाति (SC) के निवासियों के लिये डॉ. बी.आर. अंबेडकर से जुड़े पाँच ऐतिहासिक स्थलों तक मुफ्त रेल यात्रा की योजना शुरू की है।
मुख्य बिंदु
- योजना के बारे में:
- इस पहल का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के जीवन और कार्य से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा की सुविधा प्रदान करके उनकी विरासत का सम्मान करना है।
- डॉ. बी.आर. अंबेडकर से संबंधित स्थल:
- अंबेडकर जन्मस्थान (महू, मध्य प्रदेश):
- भीम जन्मभूमि, अंबेडकर की 100वीं जयंती पर उद्घाटन किया गया एक स्मारक है, जो प्रतिवर्ष लाखों आगंतुकों को आकर्षित करता है, विशेष रूप से अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) पर, जो सामाजिक समानता और स्मरण के केंद्र के रूप में कार्य करता है।
- दीक्षा भूमि (नागपुर, महाराष्ट्र):
- यह स्थल 14 अक्तूबर 1956 को डॉ. अंबेडकर के बौद्ध धर्म अपनाने का प्रतीक है, जहाँ उनके 4,00,000 से ज़्यादा अनुयायी थे। यहाँ एशिया के सबसे बड़े स्तूपों में से एक है और यहाँ धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस समारोह आयोजित किया जाता है, जिसमें हर साल लाखों लोग आते हैं।
- महापरिनिर्वाण भूमि (दिल्ली/अलीपुर रोड):
- वह स्थान जहाँ 6 दिसंबर 1956 को डॉ. अंबेडकर ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। भारतीय संविधान के समान डिज़ाइन किया गया यह स्मारक आधुनिक और बौद्ध स्थापत्य कला को जोड़ता है, जो उनकी विरासत का प्रतीक है।
- चैत्य भूमि (मुंबई, महाराष्ट्र):
- डॉ. अंबेडकर का समाधि स्थल, हाशिये पर पड़े समुदायों के लिये आशा और एकता का प्रतीक। यह अंबेडकरवादी और नव-बौद्ध आंदोलनों के लिये एक केंद्रीय सभा स्थल के रूप में कार्य करता है।
- इंदु मिल स्मारक (मुंबई):
- दादर में पूर्व इंदु मिल स्थल को एक भव्य स्मारक के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें 350 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमा और बौद्ध-प्रेरित वास्तुकला होगी, जो डॉ. अंबेडकर की विरासत का प्रतीक है और एक शैक्षिक स्थल प्रदान करेगा।
- योजना लाभ:
- यात्रा, आवास और भोजन से संबंधित सभी खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किये जाएंगे।
- आवेदन प्रक्रिया:
- आवेदकों को ज़िला स्तरीय समिति द्वारा आयोजित समीक्षा प्रक्रिया से गुजरना होगा।
- चयन प्रक्रिया:
- यदि आवेदकों की संख्या उपलब्ध स्लॉट से अधिक हो जाती है, तो चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी या अन्य पारदर्शी विधि के माध्यम से किया जाएगा, जिसके परिणाम आधिकारिक विभागीय वेबसाइट और सूचना पोर्टल पर प्रकाशित किये जाएंगे।
- पात्रता मानदंड:
- आवेदक राजस्थान के अनुसूचित जाति समुदाय से होना चाहिये
- गैर-आयकरदाता होना चाहिये
- जन आधार कार्ड होना चाहिये और
- संक्रामक रोगों (जैसे, COVID-19, टीबी) से पीड़ित नहीं होना चाहिये।