प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 | 18 Dec 2025
चर्चा में क्यों?
संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM) को संचार और जन सहभागिता में उत्कृष्ट योगदान के लिये पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार, 2025 से सम्मानित किया गया।
मुख्य बिंदु
- प्राप्त पुरस्कार: NCSM को PRSI राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 में दो श्रेणियों में सम्मानित किया गया- "एक “हर घर म्यूजियम” पहल के लिये, जो कॉर्पोरेट अभियान में सोशल मीडिया के श्रेष्ठ उपयोग श्रेणी में था और दूसरा विशेष/प्रतिष्ठित प्रकाशन श्रेणी में “वेस्ट टू आर्ट” प्रकाशन के लिये।
- हर घर म्यूजियम अभियान: यह राष्ट्रव्यापी पहल नागरिकों को अपनी रोजमर्रा की विरासत का डिजिटल संग्रह बनाने और साझा करने के लिये प्रेरित करती है, जिसमें व्यक्तिगत संग्रह की तस्वीरें, वीडियो तथा कहानियाँ शामिल हैं।
- वेस्ट टू आर्ट प्रकाशन: NCSM में 1,250 किलोग्राम कचरे को कला स्थापनाओं में बदलने की प्रक्रिया को प्रदर्शित करता है, जिससे सर्कुलर इकोनॉमी और सतत रचनात्मकता में जन सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया।
- जनभागीदारी: हर घर म्यूजियम अभियान ने सोशल मीडिया पर 1 करोड़ से अधिक व्यूज प्राप्त किये, 10 लाख से अधिक व्यक्तिगत सहभागिता हुई और 150+ क्यूरेटेड प्रविष्टियाँ दर्ज की गईं, जो राष्ट्रीय स्तर पर मज़बूत भागीदारी को दर्शाती हैं।
- पुरस्कार समारोह: ये पुरस्कार 13-15 दिसंबर, 2025 को उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 47वें अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन में प्रदान किये गए।