अजय साहनी को राष्ट्रपति वीरता पदक | 16 Aug 2025

चर्चा में क्यों?

52 मुठभेड़ों का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ IPS अधिकारी अजय कुमार साहनी को उनके करियर में तीसरी बार वीरता के लिये राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। 

  • उत्तर प्रदेश कैडर के वर्ष 2009 बैच के अधिकारी साहनी को गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2020) पर मेरठ में एक उच्च-जोखिम वाले ऑपरेशन के दौरान उनके असाधारण साहस के लिये राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।

मुख्य बिंदु 

  • वीरता पुरस्कार के बारे में:
    • ये पुरस्कार कार्मिकों को कर्त्तव्य के दौरान अदम्य साहस, अद्वितीय बहादुरी तथा व्यक्तिगत सुरक्षा की पूर्ण उपेक्षा के लिये दिये जाते हैं।
    • इन वीरता पुरस्कारों की घोषणा वर्ष में दो बार की जाती है, पहले गणतंत्र दिवस के अवसर पर और फिर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर।
  • प्रकार: 
    • शत्रु के विरुद्ध कार्रवाई संबंधी वीरता पुरस्कार:
      • परम वीर चक्र (PVC): विशिष्ट वीरता के लिये
      • महावीर चक्र (MVC): वीरता के कार्यों के लिये
      • वीर चक्र: साहसिक कार्यों के लिये
  • शत्रु के विरुद्ध कार्रवाई के अलावा अन्य वीरता पुरस्कार:
    • इसमें अशोक चक्र , कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र शामिल हैं।
  • पुरस्कारों का वरीयता क्रम:
    • परमवीर चक्र 
    • अशोक चक्र 
    • महावीर चक्र 
    • कीर्ति चक्र 
    • वीर चक्र 
    • शौर्य चक्र