राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2026 में 131 लोगों को पद्म पुरस्कार दिये | 28 Jan 2026

चर्चा में क्यों?

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस (2026) की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंज़ूरी दी, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं।

मुख्य बिंदु:

  • पद्म विभूषण 2026: पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवाओं के लिये दिया जाता है। वर्ष 2026 के प्राप्तकर्त्ता हैं—
    • धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) – प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता
    • न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) के. टी. थॉमस – सार्वजनिक कार्य
    • एन. राजम – शास्त्रीय संगीत
    • पी. नारायणन – साहित्य और शिक्षा
    • वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) – सार्वजनिक कार्य
  • पद्म भूषण: उच्च कोटि की विशिष्ट सेवाओं के लिये 13 व्यक्तियों को पद्म भूषण प्रदान किया गया—
    • कला: सुश्री अलका याग्निक, श्री ममूटी, श्री शतावधानी आर. गणेश और श्री पीयूष पांडे (मरणोपरांत)।
    • सार्वजनिक कार्य: श्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत), श्री भगत सिंह कोश्यारी, श्री वेल्लापल्ली नटेसन और श्री वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत)।
    • उद्योग: श्री उदय कोटक (व्यापार एवं उद्योग)।
    • खेल: श्री विजय अमृतराज।
    • चिकित्सा: कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी और डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु।
  • पद्म श्री: कुल 113 प्राप्तकर्त्ताओं में कई प्रमुख उपलब्धियों वाले और ‘अपरिचित नायकों’ को सम्मानित किया गया—
    • खेल: रोहित शर्मा (क्रिकेट), हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट) और सविता पुणिया (हॉकी)।
    • शिक्षा और विज्ञान: पूर्व UGC प्रमुख मामिदला जगदीश कुमार और IIT मद्रास के निदेशक वी. कामकोटी।
    • अपरिचित नायक: अंके गौड़ा (जिन्होंने 20 लाख पुस्तकों वाला पुस्तकालय बनाया) और आर्मिडा फर्नांडीज (एशिया का पहला ह्यूमन मिल्क बैंक संस्थापक)।
  • विविधता: 2026 की पद्म सूची में शामिल हैं—
    • 19 महिला पुरस्कारार्थी
    • 16 मरणोपरांत सम्मान
    • 6 विदेशी/NRI/PIO/OCI प्राप्तकर्त्ता 
  • महत्त्व: ये पुरस्कार भारत द्वारा समाज, संस्कृति, विज्ञान, खेल और सार्वजनिक जीवन में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों तथा स्थानीय स्तर के ‘अपरिचित नायकों’ के योगदान को मान्यता देने को रेखांकित करते हैं।

और पढ़ें: पद्म पुरस्कार