ओम बिरला ने बिहार विधानसभा में ई-विधान ऐप लॉन्च किया | 12 Feb 2026

चर्चा में क्यों?

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 7 फरवरी, 2026 को पटना स्थित बिहार विधानसभा में नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) की आधिकारिक शुरुआत की, जिसे प्रचलित रूप से ई-विधान ऐप कहा जाता है।

मुख्य बिंदु:

  • कार्यक्रम: यह आयोजन बिहार विधानसभा के 105वें स्थापना दिवस के अवसर के साथ संपन्न हुआ।
  • ई-विधान ऐप (NeVA): नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) एक डिजिटल विधायी कार्यप्रवाह प्रणाली है, जिसे नेशनल ई-गवर्नेंस योजना (NeGP) के अंतर्गत विकसित किया गया है और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के सहयोग से लागू किया गया है।
    • उद्देश्य: इसका लक्ष्य भारत के राज्य विधानमंडलों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में विधायी कार्य को डिजिटाइज़ करना तथा उसे सुव्यवस्थित बनाना है।
  • मुख्य विशेषताएँ: भौतिक फाइलों और मुद्रित दस्तावेज़ों के स्थान पर डिजिटल अभिलेखों का उपयोग।
    • रियल-टाइम पहुँच: सदस्य अपने हैंडहेल्ड उपकरणों पर विधेयक, नोटिस, प्रश्न, कार्यवृत्त, प्रतिवेदन और समिति संबंधी दस्तावेज़ देख सकते हैं।
    • क्लाउड-बेस्ड प्रणाली: एकरूपता और परस्पर संचालन (इंटरऑपरेबिलिटी) सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षित NIC क्लाउड प्लेटफॉर्म पर होस्ट की गई।
    • एक राष्ट्र–एक विधायी मंच: राज्यों के बीच परस्पर संपर्क और मानकीकृत प्रक्रियाओं को सक्षम बनाता है।
  • महत्त्व: NeVA डिजिटल एजेंडा, खोज योग्य अभिलेख, ई-नोटिस और एकीकृत समिति कार्यप्रवाह को समर्थन देता है, जिससे विधायी प्रक्रियाएँ अधिक दक्ष, पारदर्शी तथा जनप्रतिनिधियों के लिये सुलभ बनती हैं।

और पढ़ें: NeVA