'MY भारत' पहल के तहत 'नारी शक्ति युवा संसद' का आयोजन | 15 Apr 2026
चर्चा में क्यों?
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने मेरा युवा भारत (MY Bharat) पहल के अंतर्गत 17 क्षेत्रों में राष्ट्रव्यापी ‘नारी शक्ति युवा संसद’ का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य लोकतांत्रिक संवाद और नीति-निर्माण में महिलाओं के नेतृत्व वाली भागीदारी को सुदृढ़ करना है।
मुख्य बिंदु:
- परिचय: ‘नारी शक्ति युवा संसद’ का आयोजन भारत के 17 क्षेत्रों में एक साथ किया गया, जिसमें 7,000 से अधिक युवा महिलाओं ने राष्ट्रीय मुद्दों पर संरचित संसदीय शैली की चर्चाओं में भाग लिया।
- आयोजक संस्था: यह कार्यक्रम युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा मेरा युवा भारत (MY Bharat) पहल के माध्यम से आयोजित किया गया।
- थीम: इस आयोजन की थीम ‘नारी शक्ति: विकसित भारत की आवाज़ – समावेशी लोकतंत्र को सुदृढ़ करना’ था, जो राष्ट्र-निर्माण और शासन में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करता है।
- प्रस्ताव: इस कार्यक्रम में सामूहिक रूप से संविधान (संशोधन) विधेयक, 2026 का समर्थन किया गया, जिसमें निम्नलिखित प्रस्ताव शामिल हैं:
- लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करना, जिसमें 33% आरक्षण महिलाओं के लिये प्रस्तावित है।
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को वर्ष 2029 के आम चुनावों से लागू करना।
|
और पढ़ें: नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 |