मिशन शक्ति | 09 May 2025

चर्चा में क्यों?

उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान ने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचते हुए 9 करोड़ से अधिक महिलाओं तक पहुँच बनाने में सफलता प्राप्त की है।

मुख्य बिंदु

  • मिशन शक्ति अभियान के बारे में:
    • ‘मिशन शक्ति’ उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी बहु-आयामी योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है।
    • इसका शुभारंभ 17 अक्तूबर 2020 में किया गया था और अब तक यह अभियान पाँच चरणों में संपन्न हो चुका है।
  • उपलब्धियाँ और आँकड़े:
    • 1, 707 संभावित बाल विवाह रोके गए, जिससे बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हुई।
    • महिला हेल्पलाइन 1090 ने अब तक 7.78 लाख मामलों को सफलतापूर्वक निपटाया।
    • वन स्टॉप सेंटरों ने हिंसा और दुर्व्यवहार के 2.10 लाख से अधिक मामलों में सहायता प्रदान की।
    • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से 23.40 लाख लड़कियों को लाभ प्रदान किया गया।
    • आकांक्षी ज़िलों में 2 लाख से अधिक बालिकाओं की पहचान कर उनके समग्र विकास के लिये सहायता दी गई।
  • सुरक्षा हेतु बुनियादी ढाँचे में निवेश:
    • राज्य में 100 गुलाबी पुलिस बूथ स्थापित किये गए हैं।
    • 1090 कॉल सेंटर को 80 अतिरिक्त टर्मिनलों के साथ विस्तार दिया गया है।
    • 189 नगरीय निकायों में 1, 100 से अधिक गुलाबी शौचालयों का निर्माण किया गया है।
    • विशेष आयोजनों, प्रशिक्षण सत्रों और अभियानों के माध्यम से गाँवों, स्कूलों, कॉलेजों और शहरी वार्डों में पहुँच बनाई गई है।
    • साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, मानसिक स्वास्थ्य, कानूनी अधिकार, वित्तीय साक्षरता पर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

  • परिचय
    • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत अप्रैल 2019 में उत्तर प्रदेश में महिला कल्याण विभाग द्वारा की गई।
    • योजना के तहत, परिवार में कन्या का जन्म होने पर उसे 15 हज़ार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है।
    • यह राशि बेटी के जन्म से लेकर स्नातक होने तक, छह चरणों में प्रोत्साहन स्वरूप दी जाती है।
    • एक परिवार से अधिकतम दो बेटियों को इस योजना का लाभ प्राप्त होता है।
  • उद्देश्य