लाडो लक्ष्मी योजना | 28 Jun 2025

चर्चा में क्यों?

हरियाणा सरकार आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की महिलाओं को 2,100 रुपए की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने जा रही है।

मुख्य बिंदु

  • लक्ष्मी योजना के बारे में:
  • सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग (DIPR) के अनुसार, हरियाणा सरकार इस वर्ष के अंत तक लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करेगी।
  • राज्य सरकार ने इस योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु 5,000 करोड़ रुपए का आवंटन किया है।
  • 18 वर्ष से अधिक आयु की वे महिलाएँ, जो हरियाणा की स्थायी निवासी हैं और गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवारों से संबंधित हैं, इस योजना के तहत पात्र होंगी।
  • लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में धनराशि प्राप्त होगी।
  • इस योजना का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा तक बेहतर पहुँच के माध्यम से स्वतंत्रता को बढ़ावा देना और हरियाणा की महिलाओं को सशक्त बनाना है।
  • यह योजना महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने में सहायता देकर उनकी वित्तीय स्थिरता को भी सुदृढ़ करने का प्रयास करती है।

महिला सशक्तीकरण से संबंधित सरकारी पहल

  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना: महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को किफायती ऋण तक पहुँच प्रदान करती है।
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ: शिक्षा के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने और महिला कल्याण में सुधार पर केंद्रित है।
  • महिला ई-हाट: महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के लिये ऑनलाइन विपणन मंच प्रदान करती है।
  • महिला शक्ति केंद्र: कौशल विकास और उद्यमिता हेतु गाँव स्तर पर सशक्तीकरण कार्यक्रम और संसाधन उपलब्ध कराती है।
  • कामकाजी महिला छात्रावास: शहरी क्षेत्रों में कामकाज़ी महिलाओं को सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध कराती है।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना:
  • यह योजना महिलाओं के नाम पर आवास सुनिश्चित करती है।