काशी विश्वनाथ धाम प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र | 21 Aug 2025

चर्चा में क्यों?

11 अगस्त, 2025 से काशी विश्वनाथ धाम को आधिकारिक तौर पर प्लास्टिक-मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया।

मुख्य बिंदु

  • मुद्दे के बारे में: 
    • मंदिर परिसर में प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने के लिये कई उपाय लागू किये गये, जिससे यह सतत् विकास और पर्यावरण-मित्रता का आदर्श उदाहरण बन गया।
  • पहल और प्रतिबंध: 
    • श्रावण मास से पूर्व एकल-उपयोग प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध के बाद, काशी विश्वनाथ धाम प्रशासन ने जल ले जाने हेतु प्रयुक्त प्लास्टिक बर्तनों, प्रसाद के लिये दूध, फूल और अन्य पूजा सामग्री ले जाने हेतु प्रयुक्त प्लास्टिक की टोकरियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
  • पर्यावरण अनुकूल विकल्प: 
    • इस पहल को समर्थन देने के लिये विक्रेताओं को धातु के बर्तनों के साथ-साथ बाँस की पट्टियों और स्टेनलेस स्टील से बनी पर्यावरण-अनुकूल टोकरियाँ उपलब्ध कराई गईं।

काशी विश्वनाथ मंदिर