कफनी ग्लेशियर | 15 Nov 2025

चर्चा में क्यों?

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में स्थित कफनी ग्लेशियर तक जाने वाला कभी लोकप्रिय रहा ट्रेकिंग मार्ग वर्ष 2013 की विनाशकारी आकस्मिक-बाढ़ के पश्चात परित्यक्त और असुरक्षित स्थिति में है।

मुख्य बिंदु 

  • कफनी ग्लेशियर के बारे में:
    • कफनी ग्लेशियर उत्तराखंड के कुमाऊँ हिमालय में स्थित है तथा कफनी नदी का प्रमुख हिम-स्रोत है, जो आगे चलकर पिंडार नदी में मिलती है।
    • इसे हिमालय का एक “छिपा हुआ रत्न” कहा जाता है, क्योंकि यह पिंडारी ग्लेशियर की तुलना में कम भीड़-भाड़ वाला है और एकांत, अल्पाइन घास के मैदान तथा उच्च-ऊँचाई वाले दृश्यों का अनुभव प्रदान करता है।
    • कफनी ग्लेशियर के लिये ट्रेकिंग मार्ग खाती गाँव (अंतिम आबाद गाँव) से प्रारंभ होकर द्वाली के रास्ते ग्लेशियर के जीरो-पॉइंट तक जाता था।
    • वर्ष 2013 की आकस्मिक बाढ़ में इस मार्ग को गंभीर क्षति पहुँची तथा पुल एवं मार्ग सहित प्रमुख बुनियादी ढाँचा नष्ट हो गया, जिसके कारण पिछले एक दशक से यहाँ पहुँचना लगभग असंभव बना हुआ है।