भारतीय महिलाओं ने एशिया अंडर-20 रग्बी में कांस्य पदक जीता | 11 Aug 2025
चर्चा में क्यों?
बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप 2025 का समापन हुआ, जिसमें भारतीय महिला टीम ने उज़्बेकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीता। पुरुषों के फ़ाइनल में चीन ने हांगकांग को हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीता।
- बिहार में पहली बार आयोजित इस टूर्नामेंट में पूरे एशिया से असाधारण रग्बी प्रतिभाओं का प्रदर्शन हुआ।
मुख्य बिंदु
एशिया रग्बी अंडर-20 के बारे में:
- पुरुष वर्ग:
- हांगकांग (स्वर्ण) ने श्रीलंका (रजत) को हराया
- मलेशिया (कांस्य) ने चीन को हराया
- महिला वर्ग:
- चीन (स्वर्ण) ने हांगकांग (रजत) को हराया
- भारत (कांस्य) ने उज़्बेकिस्तान को हराया
- भारत: महिला वर्ग में कांस्य पदक
- भारतीय टीम में बिहार की चार खिलाड़ी गुड़िया कुमारी, अंशू कुमारी, अल्पना कुमारी और आरती कुमारी शामिल थीं।
प्रतियोगिता:
- एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप 2025 का आधिकारिक शुभंकर 'अशोक' नामक खरगोश था।
- इसमें नौ एशियाई देशों के 192 खिलाड़ी, 32 कोच/सहायक स्टाफ और 50 तकनीकी अधिकारी शामिल थे।
- भाग लेने वाले देशों में चीन, हांगकांग, UAE, उज़्बेकिस्तान, कज़ाकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया, नेपाल और मेज़बान भारत शामिल थे।
- दो दिनों में कुल 40 मैच खेले गए।
रग्बी सेवेंस बनाम पारंपरिक रग्बी
आयाम |
रग्बी सेवेंस |
पारंपरिक रग्बी |
टीम का आकार |
प्रति टीम 7 खिलाड़ी |
प्रति टीम 15 खिलाड़ी |
खेल अवधि |
दो 7-मिनट के हाफ (कुल 14 मिनट) |
दो 40-मिनट के हाफ (कुल 80 मिनट) |
खेल प्रभाव |
अधिक खुला मैदान = तेज़ गति का खेल |
अधिक खिलाड़ी = धीमी गति का खेल |
प्रतियोगिता प्रारूप |
प्रतिदिन कई मैच, 2-3 दिन के प्रतियोगिता |
एकल मैच, लंबी प्रतियोगिता अवधि |
एशिया रग्बी
- पूर्व नाम: एशियन रग्बी फुटबॉल यूनियन (ARFU)
- स्थापना: 1968, 8 संस्थापक देशों द्वारा
- वर्तमान सदस्य: एशिया के 36 सदस्य संघ
- शासी निकाय: वर्ल्ड रग्बी का क्षेत्रीय संघ
- एशिया रग्बी चैंपियनशिप (ARC): वर्ष 1969 में शुरू हुई