आंगनबाड़ी कर्मियों को प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि का डीबीटी के माध्यम से शुभारंभ | 13 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

12 अक्टूबर, 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से आंगनबाड़ी कर्मियों को प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि का डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर)के माध्यम से शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • डीबीटी के माध्यम से 33,297 आंगनबाड़ी कर्मियों के खाते में 40 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि भेजी गई।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुसार 33,297 आंगनबाड़ी कर्मियों द्वारा समर्पित भाव में किये गए कर्त्तव्य पालन के लिये यह प्रोत्साहन राशि 1 हज़ार रुपए प्रति कर्मी डीबीटी के द्वारा प्रदान की गई।
  • इसके अतिरिक्त सितंबर माह में की गई घोषणा के अनुसार 5 माह तक 2 हज़ार रुपए प्रति आंगनबाड़ी कर्मी को प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर की गई।