भारत में पहली 3D फ्लेक्स एक्वस एंजियोग्राफी | 01 Jan 2026
चर्चा में क्यों?
भारतीय सेना अस्पताल, दिल्ली कैंट द्वारा iStent के साथ भारत की पहली 3D फ्लेक्स एक्वियस एंजियोग्राफी का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया है, जो ग्लूकोमा के निदान और उपचार के क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करती है।
मुख्य बिंदु
- प्रयुक्त प्रौद्योगिकी:
- यह प्रक्रिया स्टैंड-माउंटेड स्पेक्ट्रालिस प्रणाली तथा 3D ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप का उपयोग करते हुए सम्पन्न की गई, जिससे सटीक इमेजिंग और न्यूनतम इनवेसिव ग्लूकोमा सर्जरी संभव हो सकी।
- iStent डिवाइस:
- यह ग्लूकोमा रोगियों में आँख के जलीय द्रव के बहिर्वाह को सुगम बनाने तथा अंतःनेत्र दबाव को कम करने के उद्देश्य से प्रत्यारोपित किया जाने वाला एक सूक्ष्म चिकित्सकीय उपकरण है।
- महत्त्व:
- इस उन्नत तकनीक से नेत्र शल्य चिकित्सा में सटीकता, सुरक्षा और उपचार परिणामों में उल्लेखनीय सुधार होता है।
- ग्लूकोमा:
- यह नेत्र विकारों का एक समूह है, जिसमें अत्यधिक अंतःनेत्र दबाव के कारण ऑप्टिक तंत्रिका को क्षति पहुँचती है और समय पर उपचार न होने पर दृष्टि हानि का जोखिम बढ़ जाता है।