दिव्या सिंह एवरेस्ट बेस कैंप तक साइकिल से पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं | 09 Apr 2026

चर्चा में क्यों?

गोरखपुर की 28 वर्षीय शिक्षिका दिव्या सिंह ने एवरेस्ट बेस कैंप तक साइकिल चलाने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया है।

मुख्य बिंदु:

  • ऐतिहासिक उपलब्धि: दिव्या सिंह साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला और वैश्विक स्तर पर दूसरी महिला बन गई हैं।
    • वह पेशे से एक स्कूल शिक्षिका हैं।
    • उन्होंने काठमांडू से एवरेस्ट बेस कैंप तक हिमालय के दुर्गम रास्तों से गुज़रते हुए 14 दिनों में इस चुनौतीपूर्ण अभियान को पूरा किया।
  • ऊँचाई: बेस कैंप समुद्र तल से लगभग 17,560 फीट (5,364 मीटर) की ऊँचाई पर स्थित है।
  • चुनौतियाँ: यात्रा के दौरान, उन्होंने भीषण ठंड (लगभग −12°C), ऑक्सीजन के निम्न स्तर, तेज़ हवाओं और पहाड़ों के खड़े रास्तों का सामना किया, जिसमें वे अक्सर प्रतिदिन 10-12 घंटे साइकिल चलाती थीं।
  • मार्ग: उनकी यात्रा सालेरी, सुरके, फाकडिंग, नामचे बाज़ार, लोबुचे और गोरक्षेप जैसे कठिन हिमालयी स्थानों से होकर गुजरी।
और पढ़ें: माउंट एवरेस्ट