अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि | 18 Aug 2025

चर्चा में क्यों?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि (16 अगस्त) पर नई दिल्ली में उनके स्मारक 'सदैव अटल' पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्य बिंदु 

  • अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में:
    • अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को तत्कालीन ग्वालियर रियासत (अब मध्य प्रदेश का हिस्सा) में हुआ था।
    • उन्होंने वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश किया, जिसने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के अंत को गति प्रदान की
  • व्यावसायिक करियर:
    • वर्ष 1947 में वाजपेयी ने दीनदयाल उपाध्याय के समाचार पत्रों - राष्ट्रधर्म (एक हिंदी मासिक), पांचजन्य (एक हिंदी साप्ताहिक) और स्वदेश तथा वीर अर्जुन जैसे दैनिक के लिये एक पत्रकार के रूप में काम करना शुरू किया। 
    • बाद में श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रभावित होकर वह वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ में शामिल हुए।
  • राजनीतिक यात्रा:
    • तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने:
      • पहला कार्यकाल: 16 मई – 1 जून 1996 (13 दिन)
      • दूसरा कार्यकाल: 19 मार्च 1998 – 13 अक्तूबर 1999
      • तीसरा कार्यकाल: 13 अक्तूबर 1999 – 22 मई 2004
    • वे नौ बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा के लिये चुने गए।
  • पुरस्कार और सम्मान:
    • वर्ष 2015 में भारत रत्न।
    • वर्ष 1994 में पद्म विभूषण।.
    • वर्ष 1994 में पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ सांसद) से सम्मानित।
    • उनके जन्मदिन (25 दिसंबर) को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • निधन:
    • 16 अगस्त वर्ष 2018 को उनका निधन हुआ।
  • मुख्य उपलब्धियाँ: