छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया जनजातीय खेलों का आयोजन | 26 Dec 2025

चर्चा में क्यों?

छत्तीसगढ़ में पहली बार खेलो इंडिया जनजातीय खेलों (KITG) का आयोजन किया जाएगा, जिसका पहला संस्करण 14 फरवरी, 2026 को बिलासपुर में निर्धारित है।

मुख्य बिंदु 

  • बिलासपुर में प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल (KITG) 2026 के लोगो, थीम सॉन्ग और आधिकारिक शुभंकर का औपचारिक शुभारंभ बी.आर. यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। 
  • इस अवसर पर जनजातीय समुदायों के गौरव और भावना के प्रतीक के रूप में ‘मोरवीर’ को आधिकारिक शुभंकर के रूप में प्रस्तुत किया गया। 
  • इन खेलों में तीरंदाज़ी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, तैराकी और भारोत्तोलन सहित कुल सात प्रतिस्पर्द्धी खेल शामिल होंगे। 
  • इसका आयोजन युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और राष्ट्रीय खेल संघों के संयुक्त तत्त्वावधान में किया जा रहा है।

Khelo India Tribal Games