बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस | 11 Aug 2025

चर्चा में क्यों?

रक्षाबंधन 2025 (09 अगस्त) के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित राजधानी वाटिका में एक पेड़ को राखी बाँधकर और पौधारोपण कर ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस(वृक्ष संरक्षण दिवस) मनाया।

मुख्य बिंदु

  • 'बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के बारे में: 
    • यह दिवस 13 अगस्त 2012 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर शुरू किया गया था।
  • इसके उद्देश्यों में शामिल हैं:
    • पर्यावरण संरक्षण पर जन-जागरूकता को बढ़ावा देना।
    • वृक्ष संरक्षण और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना।
    • जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना।
    • राज्य में हरियाली विस्तार और पारिस्थितिकी पर्यटन को समर्थन देना।
  • सरकार जल-जीवन-हरियाली जैसी योजनाओं और जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, इको-पर्यटन तथा वन्यजीव संरक्षण को भी बढ़ावा दे रही है।