भूमिका श्रेष्ठ नेपाल की पहली ट्रांसजेंडर महिला सांसद बनीं | 28 Mar 2026
चर्चा में क्यों?
भूमिका श्रेष्ठ ने नेपाल की पहली ट्रांसजेंडर महिला विधायक बनकर इतिहास रच दिया है, जो दक्षिण एशिया में राजनीतिक और सामाजिक समावेशिता की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।
मुख्य बिंदु:
- ऐतिहासिक चुनाव: भूमिका श्रेष्ठ को राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से आनुपातिक प्रतिनिधित्व के तहत सांसद के रूप में पुष्टि की गई।
- वह नेपाल की एक LGBTQ+ अधिकार कार्यकर्त्ता और अभिनेत्री हैं, जो लैंगिक एवं यौन अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिये कार्य करने वाली ‘ब्लू डायमंड सोसाइटी’ के साथ अपने काम के लिये जानी जाती हैं।
- उनका जन्म काठमांडू में हुआ और वे नेपाल के ट्रांसजेंडर समुदाय की एक प्रमुख हस्ती रही हैं।
- ज़िम्मेदारियाँ: उनका लक्ष्य संसद में LGBTQ+ और लैंगिक अल्पसंख्यकों के मुद्दों को उठाना है, जिसमें कानूनी सुरक्षा की कमियाँ, भेदभाव विरोधी उपाय एवं समावेशी नीतियाँ शामिल हैं।
- नेपाल में LGBTQ+ अधिकार:
- वर्ष 2007 में नेपाल में यौन अभिविन्यास के आधार पर भेदभाव को कानूनी रूप से प्रतिबंधित किया गया।
- वर्ष 2013 में नेपाल ने नागरिकता और अन्य आधिकारिक दस्तावेज़ों में ‘थर्ड जेंडर’ को मान्यता दी।
- वर्ष 2023 में नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने समलैंगिक और ट्रांसजेंडर विवाहों के पंजीकरण की अनुमति दी।
|
और पढ़ें: LGBTQ+ |