भोपाल पासपोर्ट कार्यालय ने ब्रेल और सांकेतिक भाषा सेवाएँ शुरू कीं | 13 Apr 2026
चर्चा में क्यों?
भोपाल के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने दिव्यांग आवेदकों के लिये पासपोर्ट सेवाओं की पहुँच को बेहतर बनाने हेतु ब्रेल लिपि सामग्री और सांकेतिक भाषा सेवाएँ शुरू की हैं।
मुख्य बिंदु:
- उद्देश्य: इस पहल का उद्देश्य दृष्टिबाधित, वाक्-बाधित और श्रवण-बाधित आवेदकों के लिये पासपोर्ट सेवाओं को अधिक समावेशी एवं सुलभ बनाना है।
- उद्घाटन: इस पहल का उद्घाटन पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम के संयुक्त सचिव और मुख्य पासपोर्ट अधिकारी बी. एस. मुबारक द्वारा किया गया।
- ब्रेल पहल: विशेष ब्रेल पुस्तिकाएँ शुरू की गई हैं, जिनमें पूरे पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। इसमें ECR और गैर-ECR श्रेणियों के लिये आवश्यक दस्तावेज़, सामान्य एवं तत्काल जैसे आवेदन प्रकार तथा महत्त्वपूर्ण दिशानिर्देश शामिल हैं।
- सांकेतिक भाषा के वीडियो को QR कोड से जोड़ा गया है, जिससे आवेदक आसानी से ऑनलाइन संसाधनों और पासपोर्ट प्रक्रियाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी तक पहुँच सकते हैं।
- शिकायत निवारण प्रकोष्ठ: क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में एक शिकायत निवारण प्रकोष्ठ भी स्थापित किया गया है, ताकि पासपोर्ट सेवाओं से संबंधित जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके।
|
और पढ़ें: ब्रेल |