बालेन शाह नेपाल के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने | 30 Mar 2026
चर्चा में क्यों?
बालेन शाह ने 35 वर्ष की आयु में नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, जिससे वे देश के इतिहास के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बन गए हैं।
मुख्य बिंदु:
- राजनीतिक दल: वे राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) का नेतृत्व करते हैं, जिसने वर्ष 2026 के नेपाल आम चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल की है।
- 275 सदस्यीय संसद में RSP ने 182 सीटें सुरक्षित की हैं।
- वर्ष 2026 के चुनावों में उन्होंने झापा-5 संसदीय क्षेत्र से पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को भारी अंतर से हराया।
- शपथ ग्रहण समारोह: काठमांडू के शीतल निवास में नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
- प्रथम मधेशी नेता: वे दशकों बाद नेपाल के दक्षिणी मैदानी इलाकों के मधेशी समुदाय से प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता भी हैं।
- बालेन शाह:
- उन्हें एक सिविल/स्ट्रक्चरल इंजीनियर और नेपाली हिप-हॉप कलाकार के रूप में जाना जाता था, जो भ्रष्टाचार, शासन और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों को उजागर करने के लिये संगीत का उपयोग करते थे।
- उन्होंने पहली बार वर्ष 2022 में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में काठमांडू के मेयर (महापौर) का चुनाव जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की थी।
|
और पढ़ें: भारत-नेपाल संबंध |