परमवीर अब्दुल हमीद का 60वाँ शहीद दिवस | 11 Sep 2025
चर्चा में क्यों?
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुनर्स्थापित परमवीर अब्दुल हमीद स्मारक स्थल का उद्घाटन किया और उनके 60वें शहीद दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य बिंदु
- अब्दुल हमीद के बारे में:
- अब्दुल हमीद का जन्म 1 जुलाई, 1933 को धामूपुर, गाजीपुर ज़िला, संयुक्त प्रांत, ब्रिटिश भारत में हुआ था।
- उन्होंने भारतीय सेना की चौथी ग्रेनेडियर्स बटालियन के साथ सेवा की, वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में असल उत्ताड़ के युद्ध के दौरान शहीद हो गए।
- असल उत्ताड़ का युद्ध:
- यह वर्ष1965 के युद्ध के दौरान लड़ा गया सबसे बड़ा टैंक युद्ध था। इसमें पाकिस्तानी प्रथम आर्मर्ड डिवीज़न के आक्रमण को भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया था।
- इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना के 97 पैटन टैंक नष्ट हो गए तथा एक पूरी पाकिस्तानी आर्मर्ड रेजिमेंट को आत्मसमर्पण करना पड़ा।
- 10 सितंबर 1965 को युद्ध के दौरान, अब्दुल हमीद ने चार पाकिस्तानी पैटन टैंकों की पहचान की, तीन को नष्ट कर दिया और एक को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में, एक अन्य टैंक की गोलीबारी में वे शहीद हो गए
- सम्मान:
- हमीद को उनकी बहादुरी के लिये मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
- उनका शहीद स्थल आज एक युद्ध स्मारक के रूप में संरक्षित है, जहाँ श्रद्धांजलि स्वरूप एक विजित पाकिस्तानी पैटन टैंक स्थापित है।