नई दिल्ली में द्वितीय वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन | 22 Jan 2026

चर्चा में क्यों?

बौद्ध दर्शन के वैश्विक प्रसार को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनवरी 2026 में नई दिल्ली में द्वितीय वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य बिंदु

  • स्थल: भारत मंडपम, नई दिल्ली।
  • आयोजक: यह शिखर सम्मेलन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
  • विषय: ‘Collective Wisdom, United Voice, Shared Coexistence’ अर्थात सामूहिक ज्ञान, एकजुट आवाज़, पारस्परिक सहअस्तित्व
  • उद्देश्य: करुणा, ज्ञान, सद्भाव जैसे शाश्वत बौद्ध मूल्यों को उजागर करना और सामाजिक शांति, नैतिक नेतृत्व, पर्यावरण और कल्याण के संदर्भ में उनकी प्रासंगिकता को रेखांकित करना।
  • चर्चा के प्रमुख क्षेत्र: सामाजिक सद्भाव, उद्यमिता एवं सम्यक आजीविका, स्वास्थ्य सेवा एवं सतत जीवन, बौद्ध शिक्षा और संघ की परंपराएँ।
  • प्रदर्शनियाँ: पवित्र अवशेष, सांस्कृतिक जुड़ाव तथा विरासत से विश्व थीम के अंतर्गत भारत में बुद्ध धम्म के प्रचार-प्रसार का समग्र प्रस्तुतीकरण।
  • AI पहल: बौद्ध ज्ञान के प्रचार और अधिगम में सहायता के लिये ‘कल्याण मित्र के रूप में अपनाए गए एआई-आधारित बौद्ध भाषा मॉडल, नोरबू का परिचय।
  • महत्त्व: यह सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संवाद, सांस्कृतिक कूटनीति और शांतिपूर्ण सहअस्तित्व को बढ़ावा देने में भारत की भूमिका को और सशक्त करता है।

और पढ़ें:  वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC), भारत में बौद्ध धर्म