11वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप, 2021 | 14 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में हॉकी इंडिया ने झारखंड के सिमडेगा ज़िले में 11वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 के आयोजन हेतु तारीखों की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु

  • हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह के अनुसार चैंपियनशिप का उद्घाटन 20 अक्तूबर को तथा समापन 30 अक्तूबर को किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी चैंपियनशिप 2021 का आयोजन पहले स्थगित किया जा चुका है। पहले इस प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 12 अप्रैल तक सिमडेगा ज़िले में ही निर्धारित था।
  • वर्तमान में कोरोना के गिरते हुए मामलों के बीच हॉकी इंडिया ने इस चैंपियनशिप का आयोजन कराने का निर्णय लिया है।
  • गौरतलब है कि मार्च, 2021 में सिमडेगा में ही राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन बहुत ही भव्य और शानदार तरीके से हुआ था।