वुमनिया पहल | 24 Nov 2025
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) और संयुक्त राष्ट्र लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण निकाय (यूएन वूमेन) ने वुमनिया पहल के तहत एक MoU पर हस्ताक्षर किये हैं। इसका उद्देश्य सार्वजनिक खरीद में महिला उद्यमियों की भागीदारी को बढ़ावा देना और SDG 5 (जेंडर इक्वालिटी) को आगे बढ़ाना है।
वुमनिया पहल
- परिचय: वर्ष 2019 में शुरू हुई, GeM पर महिला पहल महिलाओं के MSEs, SHGs, कारीगरों और पिछड़ी महिलाओं को प्रत्यक्ष रूप से सरकार को बेचने में मदद करके महिला उद्यमिता को समर्थन करती है।
- उद्देश्य: यह तीन प्रमुख चुनौतियों—बाज़ार तक पहुँच, वित्तीय संसाधनों तक पहुँच और मूल्य-वृद्धि के अवसरों तक पहुँच का समाधान करता है, जिनका सामना महिला उद्यमियों को अक्सर करना पड़ता है।
- यह महिलाओं के मालिकाना हक वाले बिज़नेस के लिये सरकारी खरीद का 3% रिज़र्व करने के लक्ष्य का भी सपोर्ट करता है।
- पैमाना और प्रभाव: उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल के आँकड़ों के अनुसार, महिलाओं के स्वामित्व वाले MSMEs सभी MSMEs का 20.5% है, रोज़गार में 18.73% का योगदान करते हैं तथा कुल निवेश में उनका हिस्सा 11.15% है।
GeM
- GeM: वाणिज्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2016 में लॉन्च किया गया यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसका उपयोग केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रालय, विभाग, सार्वजनिक उपक्रम तथा संबंधित निकाय वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद के लिये किया जाता हैं।
- इसका संचालन GeM स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) द्वारा किया जाता है, जो पूर्णतः सरकारी स्वामित्व वाली गैर-लाभकारी संस्था है।
- अब इसे सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अपना लिया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश सबसे आगे है तथा महाराष्ट्र, गुजरात और असम सहित आठ राज्यों ने इसके उपयोग को अनिवार्य कर दिया है।
- उद्देश्य: इसका उद्देश्य सरकारी खरीद में पारदर्शिता, दक्षता और निष्पक्षता को बढ़ावा देना, देरी को कम करना और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है, विश्व बैंक जैसे स्वतंत्र आकलनों के अनुसार लगभग 10% लागत बचत होगी।
- समावेशिता: यह GeM पारिस्थितिकी तंत्र में 10 लाख से अधिक MSE, 1.3 लाख कारीगरों और बुनकरों, 1.84 लाख महिला उद्यमियों और 31,000 स्टार्टअप को सशक्त बनाता है।
- इसके अलावा GeM ने GeMAI नामक भारत का पहला जनरेटिव AI-संचालित सार्वजनिक क्षेत्र का चैटबॉट पेश किया है, जिसमें 10 भारतीय भाषाओं में वॉइस और टेक्स्ट सपोर्ट है।
| और पढ़ें: GeM का 8वाँ निगमन दिवस |