पूर्ण चंद्र ग्रहण और 'ब्लड मून' | 06 Sep 2025

स्रोत: TH 

7, सितंबर 2025 की रात को एक पूर्ण चंद्रग्रहण होने वाला है। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा और ताँबे के रंग का लाल रंग (ब्लड मून) दिखाई देगा। 

पूर्ण चंद्र ग्रहण 

  • परिचय: पूर्ण चंद्रग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की गहन छाया (उम्ब्रा) से होकर गुजरता है। इस समय पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं, जिससे सूर्य का प्रत्यक्ष प्रकाश पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। 

ब्लड मून 

  • ब्लड मून से तात्पर्य चंद्रमा का लाल या ताँबे जैसा रंग से है और यह केवल पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान ही दिखता है, जो वर्ष में दो से तीन बार होता है। 
  • पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान, पृथ्वी सीधे सूर्य के प्रकाश को चंद्रमा तक पहुँचने से रोक देती है। 
    • हालाँकि, सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरता है, जहाँ यह मुड़ता है (अपवर्तन) और बिखरता है। 
    • प्रकाश की नीली तरंगदैर्घ्य बिखर जाती है, जबकि लाल और नारंगी तरंगदैर्घ्य गुजरकर चंद्रमा की सतह पर पहुँचती हैं। 
    • इससे चंद्रमा को इसका विशिष्ट गहरा लाल या लाल-नारंगी रंग प्राप्त होता है। 

और पढ़ें: ग्रहण के प्रकार