सिक्किम सुंदरी | 27 Jan 2026
सिक्किम सुंदरी (रह्यूम नोबिल), जो एक दुर्लभ ऊँचाई वाले हिमालयी पौधे के रूप में जानी जाती है, अपनी विशिष्ट जैविक संरचना और आकर्षक स्वरूप के कारण ध्यान का केंद्र बनी हुई है।
सिक्किम सुंदरी
- परिचय: रह्यूम नोबिल, जिसे आमतौर पर पदमचाल या सिक्किम सुंदरी के नाम से जाना जाता है, हिमालय (4,000-4,800 मीटर) के दुर्लभ ऊँचाई वाले अल्पाइन क्षेत्रों का एक विशाल जड़ी-बूटी वाला बहुवर्षीय पौधा है।
- यह पॉलीगोनेसी परिवार से संबंधित पौधा है और उत्तरी सिक्किम (अल्पाइन दर्रों और हिमनद घाटियों के निकट ट्रैकिंग मार्गों), नेपाल, भूटान, तिब्बत और म्याँमार में पाया जाता है। यह आमतौर पर खुले अल्पाइन ढालों, तीक्ष्ण चट्टानों, हिमनद घाटियों और टुंड्रा जैसे क्षेत्रों में उगता है।
- विशिष्ट आकृति (मॉर्फोलॉजी): इसकी ऊँची, पारदर्शी ब्रैक्ट्स एक प्राकृतिक ग्लासहाउस बनाती हैं, जो ऊष्मा को सँजोकर रखती हैं, पुष्पों को शीतल पवनों और तीव्र पराबैंगनी विकिरण से बचाती हैं और इस पौधे को हिमालयी परिदृश्य के बीच एक दीप्तिमान मीनार जैसी आकृति प्रदान करती हैं।
- उल्लेखनीय जीवन चक्र: एक मोनोकार्पिक पौधा (जो अपने जीवन में केवल एक बार खिलता है) होने के कारण यह 7–30 वर्ष तक एक नीची रोसेट के रूप में ऊर्जा संचित करता है, जिसके बाद यह एक ही बार में ऊँची, पैगोडा जैसी पुष्प-मंजरी में खिलता है, बीज बनाता है और फिर सूख जाता है।
- सांस्कृतिक और औषधीय उपयोग: स्थानीय रूप से इसके तनों का उपयोग उनके अम्लीय स्वाद (चुका) के लिये किया जाता है, हिमालयी एवं तिब्बती चिकित्सा में इसका पारंपरिक औषधीय अनुप्रयोग है।
|
और पढ़ें: भारतीय हिमालयी क्षेत्र |
.webp)