समुद्री कछुए का अवैध शिकार | 14 Sep 2022

एक नए अध्ययन के अनुसार, 1.1 मिलियन से अधिक समुद्री कछुओं का अवैध रूप से शिकार किया गया है और कुछ मामलों में वर्ष 1990 से 2020 तक तस्करी की गई है।

  • 30 साल की अवधि में सबसे अधिक शिकार समुद्री कछुए की प्रजातियाँ ग्रीन (56%) और हॉक्सबिल (39%) का किया गया।

Turtle

प्रमुख बिंदु

  • अवैध शिकार में कमी: समुद्री जीवों के अवैध शिकार में 28% की कमी आई है, पिछले एक दशक में सालाना 44,000 से अधिक कछुओं को लक्षित किया गया है।
  • दोहन/शोषण: विभिन्न संरक्षण कानूनों के बावजूद सरीसृपों को 65 देशों/क्षेत्रों और दुनिया में 44 समुद्री कछुए क्षेत्रीय प्रबंधन इकाइयों (Regional Management Units-RMU) में दोहन का सामना करना पड़ा।
  • प्रजातियों का अवैध व्यापार: दक्षिण-पूर्व एशिया और मेडागास्कर अवैध समुद्री कछुओं के व्यापार के लिये विशेष तौर पर गंभीर रूप से लुप्तप्राय हॉक्सबिल के संबंध में प्रमुख आकर्षण के केंद्र थे।
    • अवैध समुद्री कछुओं की तस्करी के लिये वियतनाम प्रमुख केंद्र था, जबकि चीन और जापान लगभग सभी तस्करी वाले समुद्री कछुओं के उत्पादों के लिये गंतव्य के रूप में जाने जाते हैं।
    • उनके अंडे, मांस, त्वचा और खोल के लिये उनका शिकार किया जाता है तथा वे मछली पकड़ने वाली मशीन से आवास विनाश और आकस्मिक रूप से जाल में फँसने या बायकैच का भी सामना करते हैं।
  • जलवायु परिवर्तन का प्रभाव: जलवायु परिवर्तन का कछुओं के घोंसले के स्थलों पर प्रभाव पड़ता है, यह रेत के तापमान को बदल देता है, जो हैचलिंग के लिंग को प्रभावित करता है।
    • चूँकि कछुए के अंडों का ऊष्मायन तापमान जानवर के लिंग को निर्धारित करता है, इसलिये गर्म घोंसले में अधिक मादाएँ होती हैं। जलवायु परिवर्तन से जुड़े क्वींसलैंड के उत्तर (ऑस्ट्रेलिया) में बढ़ते तापमान के कारण वस्तुतः कोई नर ग्रीन सी टर्टल पैदा नहीं हुआ है।
  • पहल:
    • वैश्विक: वर्ष 2017 में पूर्वी इंडोनेशिया के मालुकु प्रांत के निवासियों ने नेस्टिंग बीच (कछुए के घोंसले के समुद्र तट) पर रखे गए लेदरबैक कछुए के अंडे का 75% नष्ट किया।
      • गैर-सरकारी संगठन वर्ल्ड वाइड फंड जैसे संगठनों द्वारा किये गए शिक्षा और सामुदायिक जागरूकता के कार्य ने कछुए के अंडे को नष्ट करने से बचाने में 10% तक कम करने में मदद की है।
    • भारत: ओडिशा में 30,000 ओलिव रिडले कछुओं की पहचान करने की योजना है, इससे वैज्ञानिकों को उनका अध्ययन करने और संरक्षण योजनाओं का मसौदा तैयार करने में मदद मिलेगी।

समुद्री कछुए (Sea Turtles):

  • परिचय:
    • समुद्री कछुए सुव्यवस्थित शरीर और बड़े फ्लिपर्स के साथ समुद्री सरीसृप हैं जो समुद्र में जीवन के लिये अच्छी तरह से अनुकूलित हैं।
    • समुद्री कछुए के परिवार में हॉक्सबिल, लॉगरहेड, लेदरबैक, ग्रीन और ओलिव रिडले कछुए शामिल हैं।
    • ये पाँच प्रजातियाँ दुनिया भर में मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जल में पाई जाती हैं।
    • पाँच प्रजातियों के अलावा दो अन्य समुद्री कछुए हैं जिनकी सीमाएँ सीमित हैं।
      • केम्प्स रिडले मुख्य रूप से मैक्सिको की खाड़ी और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया तथा दक्षिणी पापुआ न्यू गिनी के आसपास पाए जाते हैं।
  • संरक्षण की स्थिति:

UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्षों के प्रश्न (PYQ):

प्रिलिम्स:

प्र. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2019)

  1. समुद्री कच्छपों की कुछ जातियाँ शाकभक्षी होती हैं।
  2. मछली की कुछ जातियाँ शाकभक्षी होती हैं।
  3. समुद्री स्तनपाइयों की कुछ जातियाँ शाकभक्षी होती हैं।
  4. साँपों की कुछ जातियाँ सजीव प्रजक होती हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 2 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (d)

व्याख्या:

  • ग्रीन सी टर्टल ज़्यादातर समुद्री घास और शैवाल के शाकाहारी भोजन के लिये अनुकूलित होते हैं। वयस्कों के रूप में ये मुख्य शाकाहारी समुद्री कछुए हैं, हालाँकि ये अंडे सेने से लेकर किशोर अवस्था तक मांसाहारी होते हैं। अतः कथन 1 सही है।
  • सर्जनफिश और पैरटफिश मछली की दो प्रजातियाँ हैं जिन्हें अक्सर भित्ति शैवाल पर खाद्य ग्रहण करते देखा जा सकता है। अत: कथन 2 सही है।
  • मानेटेस, जिसे कभी-कभी समुद्री गाय कहा जाता है, बड़े स्तनधारी होते हैं जो समुद्र के गर्म जल में रहते हैं। वे उथले तटीय क्षेत्रों में रहते हैं और समुद्री वनस्पति का भोजन करते हैं। अत: कथन 3 सही है।
  • साँप जो विविपेरस होते हैं, वे प्लेसेंटा और जर्दी की थैली के माध्यम से अपने बच्चों का पोषण करतें हैं। बोआ कंस्ट्रिक्टर और ग्रीन एनाकोंडा विविपेरस साँपों के दो उदाहरण हैं। अतः कथन 4 सही है।

अतः विकल्प (d) सही है।

स्रोत: डाउन टू अर्थ