SAHI & BODH स्वास्थ्य AI पहल | 18 Feb 2026

स्रोत: टीएच

हाल ही में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भारत के स्वास्थ्य AI पारिस्थितिक तंत्र को मज़बूत करने के लिये इंडिया-AI इंपैक्ट समिट 2026 दो महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल – भारत के स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की रणनीति (सिक्योर एआई फॉर हेल्थ इनिशिएटिव- SAHI) और स्वास्थ्य आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिये बेंचमार्किंग ओपन डेटा प्लेटफॉर्म (बेंचमार्किंग ओपन डेटा प्लेटफॉर्म फॉर हेल्थ एआई- BODH) का शुभारंभ किया।

  • SAHI (शासन संबंधी ढाँचा): SAHI जवाबदेही, गोपनीयता संरक्षण और नागरिक-केंद्रित सुरक्षा उपायों के माध्यम से ज़िम्मेदार AI को अपनाने के लिये एक राष्ट्रीय रोडमैप और नीतिगत ढाँचे के रूप में कार्य करती है।
  • BODH (वैलिडेशन प्लेटफॉर्म): BODH वह संरचित मंच है जिसका उपयोग AI-आधारित स्वास्थ्य समाधानों से पहले उनके प्रदर्शन, सुरक्षा और वास्तविक दुनिया की तैयारी का परीक्षण, बेंचमार्किंग और सत्यापन करने के लिये किया जाता है।
  • उद्देश्य: स्वास्थ्य सेवा में AI समाधानों को सुरक्षित, विश्वसनीय, साक्ष्य-आधारित और जन-केंद्रित बनाना तथा जनता के विश्वास को मज़बूत करना।
  • डिजिटल स्वास्थ्य आधार: ये पहलें राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 2017 और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (2020) के दृष्टिकोण पर आधारित हैं, जिसका उद्देश्य एक अंतरसंचालनीय और विस्तार योग्य डिजिटल स्वास्थ्य अवसंरचना का निर्माण करना है।
  • डेटा और अवसंरचना: यह ढाँचा डिजिटल स्वास्थ्य प्रौद्योगिकियों में सुरक्षा और सार्वजनिक विश्वास सुनिश्चित करने के लिये अंतरसंचालनीय और सहमति-आधारित स्वास्थ्य डेटा प्रणालियों को बढ़ावा देता है।
  • सहयोग: यह स्वास्थ्य सेवा में AI समाधानों को ज़िम्मेदारी से एकीकृत करने के लिये सरकार, शिक्षा जगत और उद्योग की समन्वित भागीदारी को सक्षम बनाता है।
  • प्रभाव: AI उपकरण स्वास्थ्य सेवा वितरण को किफायती और सुलभ बनाते हुए निदान में सुधार, दवा खोज में तेज़ी और नैदानिक ​​निर्णय लेने की क्षमता को मज़बूत कर सकते हैं।

और पढ़ें: इंडिया-AI इंपैक्ट समिट 2026