प्रिलिम्स फैक्ट: 17 सितंबर, 2021 | 17 Sep 2021

मैमथ गुफा

Mammoth Cave: US

हाल ही में मैमथ गुफा (Mammoth Cave) की आधिकारिक लंबाई 420 मील तक बढ़ा दी गई है।

Mammoth-Cave

प्रमुख बिंदु:

  • अतिरिक्त माइलेज (8 मील) को केव रिसर्च फाउंडेशन द्वारा प्रलेखित किया गया था।
  • केंटकी (संयुक्त राज्य) राज्य में स्थित मैमथ केव नेशनल पार्क में प्राकृतिक गुफाओं और भूमिगत मार्गों का विश्व का सबसे बड़ा नेटवर्क है, जो चूना पत्थर संरचनाओं (कार्स्ट स्थलाकृति) के विशिष्ट उदाहरण हैं।
    • यह एक विश्व धरोहर स्थल है (वर्ष 1981 में नामित)।
    • यह वर्ष 1990 में एक अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिज़र्व बन गया।
  • कार्स्ट स्थलाकृति:
  • यह एक प्रकार का परिदृश्य है जहाँ बैडरोक के घुलने से सिंकहोल, सिंकिंग स्ट्रीम, गुफाएँ, झरने और अन्य विशिष्ट विशेषताओं का निर्माण होता है।
  • कार्स्ट घुलनशील चट्टानों जैसे- चूना पत्थर, संगमरमर और जिप्सम से संबंधित है।
  • सामान्य तौर पर एक विशिष्ट कार्स्ट परिदृश्य तब बनता है जब सतह पर गिरने वाला अधिकांश जल दरारों, फ्रैक्चर आदि के माध्यम से उपसतह पर प्रवेश करता है और बैडरोक में घुल जाता है।
    • भूमिगत बहाव के बाद (कभी-कभी लंबी दूरी के लिये) यह जल झरनों के रूप में बहता है, जिनमें से कई गुफा प्रवेश द्वार हैं।

Carst


व्हाइट साइडेड डॉल्फिन

White-Sided Dolphins

हाल ही में डेनमार्क से संबंधित उत्तरी अटलांटिक द्वीपों में पारंपरिक रूप से वार्षिक तौर पर व्हेल तथा डॉल्फिन के मारे जाने (grindadrap” hunt) की घटना ने एक नए विवाद को जन्म दिया है।

  • फरो आइलैंड्स में 1,428 सफेद पक्षीय डॉल्फिन/व्हाइट साइडेड डॉल्फिन का वध किया गया है।

Faroe-Islands

प्रमुख बिंदु

Dolphin

  • व्हाइट साइडेड डॉल्फिन:
    • वैज्ञानिक नाम: लेजेनोराइन्चस एक्यूटस (Lagenorhynchus acutus)
    • विशेषता:
      • इसका नामकरण डॉल्फिन के किनारों पर प्रमुख सफेद धारियों से प्रेरित है, जो पृष्ठीय पंख के नीचे से उनकी पूंछ तक फैले होती हैं, जहाँ यह पीले या एम्बर रंग में बदल जाता है। 
      • उनका वैज्ञानिक नाम ग्रीक शब्द लैजेनोस (जिसका अर्थ है बोतल), राइन्चस (जिसका अर्थ है थूथन या नाक) और लैटिन शब्द एक्यूटस (जिसका अर्थ है तेज़ या नुकीला, यह उनके तेज-नुकीले पृष्ठीय पंखों का उल्लेख करता है) से मिलकर बना है।
    • आवास:
      • अटलांटिक व्हाइट साइडेड डॉल्फिन दक्षिणी ग्रीनलैंड से मैसाचुसेट्स तक और ब्रिटिश द्वीपों से पश्चिमी नॉर्वे तक उत्तरी अटलांटिक महासागर के ठंडे समशीतोष्ण और उपनगरीय जल में पाई जाती हैं।
      • इनकी उपस्थिति दक्षिणी बैरेंट्स सागर, बाल्टिक सागर, अज़ोरेस और एड्रियाटिक सागर तक भी दर्ज की गई है।
    • संरक्षण स्थिति:
      • IUCN: कम चिंतनीय (Least concerned)
      • CITES: परिशिष्ट II
  • भारतीय जल क्षेत्र में पाई जानी वाली डॉल्फिन: