पंखुड़ी पोर्टल | 14 Jan 2026
महिला और बाल विकास मंत्रालय ने पंखुड़ी पोर्टल (PANKHUDI Portal) लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य महिला तथा बाल विकास से संबंधित पहलों में सहयोग एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करना है।
- पंखुड़ी: यह एक समेकित, एक-खिड़की वाला डिजिटल पोर्टल है, जिसे महिला और बाल विकास हेतु कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) और साझेदारी पहलों को सुगम बनाने के लिये लॉन्च किया गया है।
- प्रौद्योगिकी-प्रधान शासन और जनभागीदारी की दृष्टि से प्रेरित पंखुड़ी सरकार, नागरिकों और संस्थानों के बीच एक पुल के रूप में कार्य करता है, ताकि पारदर्शिता, सहभागिता और विश्वास को बढ़ावा दिया जा सके।
- यह एक सामान्य डिजिटल मंच पर व्यक्तियों, NRI, NGOs, CSR योगदानकर्त्ताओं, कॉर्पोरेट संस्थाओं और सरकारी एजेंसियों को एकीकृत करता है, ताकि स्वैच्छिक और संस्थागत योगदानों को सरल और सुव्यवस्थित किया जा सके।
- व्याप्ति: यह पोर्टल प्रमुख विषयगत क्षेत्रों को कवर करता है, जैसे– पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल्यकाल देखभाल और शिक्षा (ECCE), बाल कल्याण, संरक्षण तथा पुनर्वास एवं महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तीकरण।
- योगदान: इस पोर्टल के माध्यम से योगदानकर्त्ता पंजीकरण कर सकते हैं, पहलों की पहचान कर सकते हैं, प्रस्ताव जमा कर सकते हैं और अनुमोदन तथा परियोजना की प्रगति को ट्रैक कर सकते हैं, जिससे समन्वय, निगरानी एवं जवाबदेही में सुधार होता है।
- वित्तीय पारदर्शिता और निगरानी सुनिश्चित करने हेतु सभी योगदान केवल नकदरहित माध्यमों से ही स्वीकार किये जाते हैं।
- महत्त्व: पंखुड़ी संरचित कार्यप्रवाहों के माध्यम से प्रमुख योजनाओं, जैसे– मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0, मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के क्रियान्वयन को सशक्त बनाता है।
- इस पोर्टल से 14 लाख से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों, लगभग 5,000 बाल देखभाल संस्थानों, लगभग 800 वन स्टॉप सेंटर्स, 500 से अधिक सखी निवास और 400 से अधिक शक्ति सदन में सेवा वितरण में सुधार होने की संभावना है।
- पंखुड़ी एक प्रौद्योगिकी-सक्षम, परिणाम-केंद्रित शासन मॉडल का प्रतिनिधित्व करता है, जो CSR को सुगम बनाता है, साझेदारी को मज़बूत करता है और संपूर्ण भारत में करोड़ों लाभार्थियों के लिये जीवन की सहजता को बढ़ाता है।
|
और पढ़ें: समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) कार्यक्रम |