लद्दाख में निम्मू-पदम-दारचा मार्ग | 30 Mar 2024

स्रोत: पी.आई.बी

हाल ही में सीमा सड़क संगठन (BRO) ने लद्दाख में रणनीतिक निम्मू-पदम-दारचा मार्ग को जोड़कर एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

  • यह मार्ग कारगिल-लेह राजमार्ग के साथ दारचा और निम्मू से गुजरते हुए मनाली तथा लेह के बीच एक महत्त्वपूर्ण लिंक के रूप में करेगा
  • यह मार्ग अब मौजूदा मनाली-लेह और श्रीनगर-लेह मार्गों के साथ-साथ लद्दाख को भीतरी इलाकों से जोड़ने वाली तीसरी धुरी के रूप में कार्य करेगा।
  • यह सड़क अन्य मार्गों की तुलना में कम दूरी के कारण रणनीतिक महत्त्व रखती है। यह लद्दाख क्षेत्र को प्रत्येक मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगा
  • यह केवल एक दर्रे यानी 16,558 फीट की ऊँचाई पर शिंकुन ला को पार करता है, जहाँ बीआरओ की देखरेख में सुरंग का काम शुरू होने वाला है।
  • सड़क के पूरा होने से न केवल रक्षा तैयारी मज़बूत होगी, बल्कि ज़ांस्कर घाटी में आर्थिक विकास में भी योगदान मिलेगा।
  • बीआरओ की कल्पना और स्थापना वर्ष 1960 में पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा देश के उत्तर तथा उत्तर पूर्वी सीमा क्षेत्रों में सड़कों के नेटवर्क के त्वरित विकास के समन्वय के लिये की गई थी।
    • यह रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करता है।

और पढ़ें: वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, बीआरओ ने रोहतांग दर्रा, ज़ोजी ला, लद्दाख का महत्त्व