मेलानोक्लामिस द्रौपदी | 01 Mar 2024

स्रोत: द हिंदू

ज़ूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) ने रूबी लाल धब्बे वाले हेड-शील्ड समुद्री स्लग की एक नई समुद्री प्रजाति का नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पर रखा है, जिसे पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा के तटों पर खोजा गया था, जिसे मेलानोक्लामिस द्रौपदी नाम दिया गया है।

  • जीनस मेलानोक्लामिस में प्रजातियों की भौतिक विशेषताओं में एक छोटा, कुंद, बेलनाकार शरीर और साथ-ही-साथ दो समान अथवा असमान पृष्ठीय ढालों के साथ एक चिकनी पृष्ठीय सतह शामिल है, जिन्हें पश्च तथा पूर्व पृष्ठीय ढाल कहा जाता है।
  • इस प्रजाति का प्रजनन नवंबर से जनवरी के बीच देखा जाता है।
  • मेलानोक्लामिस द्रौपदी पारदर्शी बलगम का स्राव करती है, जो उन्हें चिकनी रेत के नीचे रेंगते समय रेत के कणों से रक्षा करती है, जिससे इसका शरीर शायद ही कभी दिखाई देता है।
  • ZSI ने स्पष्ट किया है कि इस समूह की प्रजातियाँ आमतौर पर हिंद-प्रशांत महासागरीय क्षेत्र के समशीतोष्ण क्षेत्रों में पाई जाती हैं, इनकी तीन प्रजातियाँ वास्तव में उष्णकटिबंधीय हैं: थाईलैंड की खाड़ी से मेलानोक्लैमिस पैपिलाटा, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा तट से मेलानोक्लैमिस बेंगालेंसिस तथा मेलानोक्लैमिस द्रौपदी