जल संचय जन भागीदारी (JSJB) पहल | 15 Nov 2025

स्रोत: PIB

चर्चा में क्यों?

जल शक्ति मंत्रालय ने जल संचय जन भागीदारी (JSJB) पहल के तहत प्रथम जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार घोषित किये, जिसमें तेलंगाना 5.2 लाख जल संरक्षण संरचनाएँ बनाने के साथ सूची में शीर्ष पर रहा।

  • यह पहल प्रधानमंत्री के जल शक्ति के लिये जन शक्ति के दृष्टिकोण से प्रेरित है।

जल संचय जन भागीदारी (JSJB) पहल क्या है?

  • परिचय: यह 6 सितंबर, 2024 को सूरत में आरंभ की गई थी। यह अभियान: कैच द रेन (JSJA: वर्षा जल संचयन) के अंतर्गत प्रमुख समुदाय-संचालित कार्यक्रम है। समग्र सरकार और समग्र समाज के दृष्टिकोण को एकीकृत करता है।
    • यह छतों पर वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देता है, जिसमे झीलों, तालाबों और बावड़ियों जैसे पारंपरिक जल निकायों का पुनरुद्धार करना शामिल है।
  • उद्देश्य एवं दृष्टिकोण: यह कृत्रिम पुनर्भरण और भंडारण संरचनाओं के निर्माण को प्रोत्साहित करता है।
    • यह कम्युनिटी (समुदाय), कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी और कॉस्ट (कम लागत) के 3C मंत्र से प्रेरित, यह एक समावेशी मॉडल अपनाकर जल की कमी को दीर्घकालिक जल सुरक्षा और जल प्रत्यास्थता से दूर करने को बढ़ावा देता है।
    • कार्यान्वयन के लिये राज्यों को पाॅंच क्षेत्रों में विभाजित किया गया है अर्थात् उत्तरी, पूर्वी, दक्षिणी, पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र एवं पहाड़ी राज्य
    • पहल के तहत राज्यों को पाँच क्षेत्रों (अर्थात् उत्तरी, पूर्वी, दक्षिणी, पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र एवं पहाड़ी राज्य) में विभाजित किया गया है। 
  • अंतर-मंत्रालयी सहयोग: जल शक्ति मंत्रालय नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करता है तथा शहरी जल संरक्षण प्रयासों को सुदृढ़ करने के लिये आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के साथ जल शक्ति मंत्रालय के साथ साझेदारी की है।
  • विकेंद्रीकृत लक्ष्य:
    • ज़िले (सामान्य): न्यूनतम 10,000 कृत्रिम पुनर्भरण संरचनाएँ।
    • पहाड़ी/उत्तर-पूर्वी ज़िले: 3,000 संरचनाएँ।
    • नगर निगम: 10,000 संरचनाएँ।
    • उपलब्धि: 10 लाख संरचनाओं के समग्र लक्ष्य के सापेक्ष, समय-सीमा के भीतर 27.6 लाख संरचनाओं का निर्माण किया गया, जो व्यापक भागीदारी का संकेत है।

जल संरक्षण से संबंधित भारत की पहल क्या है?

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. जल संचय जन भागीदारी (JSJB) पहल क्या है?
JSJB का उद्देश्य जल सुरक्षा और अनुकूलता बढ़ाने के लिये JSA: कैच द रेन के अंतर्गत कृत्रिम भूजल पुनर्भरण संरचनाओं के समुदाय-संचालित निर्माण और पुनरुद्धार को बढ़ावा देना है।

2. JSJB पहल को निर्देशित करने वाले तीन प्रमुख मंत्र (3C) के नाम बताइये।
यह पहल 3C मंत्र द्वारा संचालित है: कम्युनिटी (समुदाय), CSR (कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी) का लाभ उठाना और सतत् जल संरक्षण के लिये लागत का अनुकूलन (कॉस्ट)।  

3. JSJB का अपने मात्रात्मक लक्ष्यों के सापेक्ष प्रदर्शन किस प्रकार रहा है?
10 लाख संरचनाओं के लक्ष्य के सापेक्ष, JSJB ने 27.6 लाख संरचनाओं की सूचना दी - जो व्यापक भागीदारी और पुनर्भरण हस्तक्षेपों के तेज़ी से विस्तार का संकेत है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न (PYQ)  

प्रारंभिक परीक्षा

प्रश्न.1 निम्नलिखित में से कौन सा प्राचीन शहर बांधों की एक शृंखला बनाकर और उनसे जुड़े जलाशयों में पानी को प्रवाहित करके जल संचयन और प्रबंधन की विस्तृत प्रणाली के लिये जाना जाता है?  (वर्ष 2021)

 (A) धोलावीरा

 (B) कालीबंगन

 (C) राखीगढ़ी

 (D) रोपड़

उत्तर: (A)

प्रश्न 2 'वाटर क्रेडिट' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (वर्ष 2021)

  1. यह जल एवं स्वच्छता क्षेत्र में कार्य हेतु सूक्ष्म वित्त पोषण करता है। 
  2. यह विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व बैंक के तत्त्वावधान में शुरू की गई एक वैश्विक पहल है। 
  3. इसका उद्देश्य गरीब लोगों को सब्सिडी पर निर्भर किये बिना उनकी पानी की ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

 (A) केवल 1 और 2

 (B) केवल 2 और 3

 (C) केवल 1 और 3

 (D) 1, 2 और 3

 उत्तर: (C)

प्रश्न. 'एकीकृत जलसंभर विकास कार्यक्रम' को कार्यान्वित करने के क्या लाभ हैं?

  1. मृदा अपवाह की रोकथाम 
  2. देश की बारहमासी नदियों को मौसमी नदियों से जोड़ना 
  3. वर्षा-जल संग्रहण तथा भौम-जलस्तर का पुनर्भरण 
  4. प्राकृतिक वनस्पतियों का पुनर्जनन

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2, 3 और 4

(c) केवल 1, 3 और 4

(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (c)