भारतीय वायु सेना दिवस | 08 Oct 2022

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force-IAF) 8 अक्तूबर को 90वाँ वायु सेना दिवस मना रही है।

समारोह की मुख्य विशेषताएँ:

  • दिवस का प्राथमिक कार्यक्रम चंडीगढ़ वायु सेना स्टेशन पर मनाया जा रहा है, जिसमें एक परेड और फ्लाईओवर शामिल है।
  • इस अवसर पर एलसीएच (LCH) "प्रचंड, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस, सुखोई, मिग-29, जगुआर, राफेल, आईएल (IL)-76, सी-130जे और हॉक ने फ्लाई-पास्ट में हिस्सा लिया।
  • हेलीकॉप्टरों में उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव, चिनूक, अपाचे और एमआई-17 हवाई प्रदर्शन का हिस्सा हैं।

 भारतीय वायु सेना:

  • पृष्ठभूमि:
    • भारतीय वायु सेना की स्थापना वर्ष 1932 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के खिलाफ युद्ध में यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयर फोर्स का समर्थन करने के लिये की गई थी।
      • भारत द्वारा जापानी सेना को आगे बढने से रोकने के लिये IAF का उपयोग बर्मा में जापानी ठिकानों को निशाना बनाने के लिये किया गया था।
    • वर्ष 1945 में किंग जॉर्ज VI ने IAF की उपलब्धियों के सम्मान में इसे "रॉयल" उपाधि प्रदान की। वर्ष 1950 में भारत के गणतंत्र बनने के बाद इस मानद उपाधि को समाप्त कर दिया गया।
    • राष्ट्र की स्वतंत्रता के बाद यह वर्ष 1950 में भारतीय वायु सेना के रूप में विकसित हुई।
  • परिचय:
    • भारत का राष्ट्रपति सशस्त्र बलों का सर्वोच्च कमांडर है
    • भारतीय वायु सेना विश्व की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है।
    • मुख्यालय: नई दिल्ली
    • भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य है: महिमा के साथ आकाश को स्पर्श करना।
      • यह भगवद्गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया गया था।
    • वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल वायु सेना की परिचालन कमान के लिये ज़िम्मेदार होता है।

भारतीय वायुसेना के सबसे महत्त्वपूर्ण ऑपरेशन:

स्रोत: द हिंदू