भारत-स्पेन: आतंकवाद विरोधी सहयोग | 23 Jan 2026

स्रोत: द हिंदू 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्पेन के विदेश मंत्री के साथ एक बैठक में वैश्विक आतंकवाद से निपटने के लिये भारत और स्पेन के संसाधनों एवं क्षमताओं को एकजुट करने की आवश्यकता पर बल दिया।

  • वर्ष 2026 भारत और स्पेन के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष का प्रतीक है, जिसे भारत-स्पेन संस्कृति, पर्यटन एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपलक्ष्य में द्विवार्षिकी के रूप में मनाया जाएगा।
  • आतंकवाद-रोधी सहयोग: दोनों देश आतंकवाद को वैश्विक शांति के लिये एक गंभीर खतरा मानते हुए उसके विरुद्ध कठोर और साझा दृष्टिकोण रखते हैं। 
    • राष्ट्रपति ने आतंकवाद “इसके सभी रूपों और अभिव्यक्तियों” के विरुद्ध प्रभावी संघर्ष के लिये संसाधनों के सामूहिक समन्वय एवं साझा उपयोग हेतुआह्वान किया।
    • बहुपक्षवाद के प्रबल समर्थकों के रूप में, भारत और स्पेन को संयुक्त राष्ट्र एवं G-20 जैसे मंचों पर वैश्विक स्थिरता तथा समृद्धि को बढ़ावा देने के लिये सहयोग करना चाहिये।
  • भारत-स्पेन आर्थिक संबंध: स्पेन यूरोपीय संघ (EU) में भारत का छठा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। वर्ष 2024 में द्विपक्षीय व्यापार 9.32 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया, जबकि स्पेन 4.29 अरब अमेरिकी डॉलर के संचयी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के साथ भारत में 16वाँ सबसे बड़ा निवेशक है।
    • भारत-स्पेन संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग (JCEC) और फास्ट-ट्रैक निवेश मैकेनिज्म जैसी संस्थागत व्यवस्था इस विस्तारित आर्थिक संलग्नता को आधार प्रदान करती हैं।
    • भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर से द्विपक्षीय व्यापार को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यूरोपीय संघ वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साथी है, जिसके साथ वित्तीय वर्ष 2023-24 में वस्तुओं का व्यापार 135 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया।
  • स्पेन: इसकी स्थल सीमाएँ पुर्तगाल (पश्चिम), फ्राँस और एंडोरा (उत्तर-पूर्व) एवं जिब्राल्टर (दक्षिण) के साथ लगती हैं।
    • इसकी समुद्री सीमाएँ बिस्के की खाड़ी (उत्तर), अटलांटिक महासागर (उत्तर-पश्चिम/दक्षिण-पश्चिम) और भूमध्य सागर (दक्षिण-पूर्व/पूर्व) द्वारा परिभाषित हैं।
    • देश में विविध प्रकार की स्थलाकृति है, जिसमें पिरिनी पर्वत, मेसेटा सेंट्रल पठार और तबरनास रेगिस्तान शामिल हैं, साथ ही इसमें रणनीतिक बेलिएरिक तथा कैनरी द्वीप भी शामिल हैं।

Spain

और पढ़ें: भारत-स्पेन संबंधों को सुदृढ़ करना