इंडिया मोबाइल कांग्रेस | 11 Oct 2025
एशिया के सबसे बड़े दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2025) के 9वें संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा नई दिल्ली में किया गया।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस
- परिचय: यह मोबाइल और डिजिटल प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति तथा नवाचारों पर प्रकश डालने वाला एक प्रमुख वार्षिक आयोजन है।
- इससे डिजिटल परिदृश्य के भविष्य पर चर्चा करने के क्रम में उद्योग नेतृत्वकर्त्ताओं, नीति निर्माताओं एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों को एक मंच मिलता है।
- आयोजक: इसका आयोजन संयुक्त रूप से दूरसंचार विभाग (DoT) एवं सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा किया गया।
- थीम: इस वर्ष की थीम “इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म” है। जिसके तहत भारत में डिजिटल परिवर्तन तथा सामाजिक प्रगति के क्रम में नवाचार को अपनाने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया है।
- हालिया प्रगति: भारत 6G एलायंस द्वारा NASSCOM और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के साथ संयुक्त प्रौद्योगिकी विकास को आगे बढ़ाने के क्रम में समझौता ज्ञापन (MoUs) पर हस्ताक्षर किये गए हैं। इसके साथ ही इसने स्पेक्ट्रम, नेक्स्ट जनरेशन टेलीकॉम पॉवर, AI-आधारित नेटवर्क विकास और 6G आर्किटेक्चर एवं सुरक्षा से संबंधित चार व्हाइटपेपर जारी किये।
- भारत की 6G महत्त्वाकांक्षा के क्रम में वर्ष 2035 तक GDP में 1.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान मिलने का अनुमान है। भारत का लक्ष्य वैश्विक 6G पेटेंट्स में 10% हिस्सेदारी हासिल करना है। देश का सैटेलाइट संचार बाज़ार वर्ष 2033 तक तीन गुना होने का अनुमान है।
और पढ़ें: इंडिया मोबाइल कांग्रेस |