भारत IIAS की अध्यक्षता हेतु निर्वाचित | 06 Jun 2025

स्रोत: पी.आई.बी

भारत को वर्ष 2025-2028 की अवधि के लिये अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) का अध्यक्ष चुना गया है।

  • संगठन के इतिहास में यह पहली बार था कि चुनाव मतपत्र के माध्यम से हुए, जिसमें भारत ने 61.7% मत प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • IIAS: इसकी स्थापना वर्ष 1930 में हुई थी और इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स में स्थित है। यह वैज्ञानिक उद्देश्यों वाला एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है। 
    • IIAS 31 सदस्य देशों, 20 राष्ट्रीय अनुभागों और 15 शैक्षिक अनुसंधान केंद्रों का एक वैश्विक महासंघ है, जो समकालीन नीति चुनौतियों के लिये सार्वजनिक प्रशासन समाधान विकसित करने में सहयोग करता है
    • इसके उल्लेखनीय सदस्य देश भारत, जापान, चीन, जर्मनी, इटली, कोरिया, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, स्विट्ज़रलैंड, मैक्सिको आदि हैं।
    • IIAS संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर कार्य करता है तथा लोक प्रशासन पर संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ समिति (UN CEPA) और संयुक्त राष्ट्र लोक प्रशासन नेटवर्क (UNPAN) में योगदान देता है, हालाँकि यह औपचारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध नहीं है
  • भारत वर्ष 1998 से IIAS का सदस्य राज्य रहा है, जिसका प्रतिनिधित्व प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) करता है।

और पढ़ें: प्रमुख प्रशासनिक सुधार