HAKUTO-R मून मिशन: जापान | 12 Dec 2022

हाल ही में, एक जापानी अंतरिक्ष स्टार्टअप ispace Inc ने अपने HAKUTO-R मिशन के तहत स्पेसएक्स (SpaceX) फाल्कन 9 रॉकेट से चंद्रमा पर अपना निजी लैंडर M1 लॉन्च किया है।

  • यह जापान और किसी निजी कंपनी द्वारा अपनी तरह का पहला चंद्र मिशन है।

moon-mission

मिशन के मुख्य बिंदु:

  • परिचय:
    • HAKUTO-R नाम उस सफेद खरगोश को संदर्भित करता है जिसका जापानी लोककथाओं से पता चलता है कि वह चंद्रमा पर रहता है।
    • M1 लैंडर में जापान की JAXA अंतरिक्ष एजेंसी से दो रोबोटिक रोवर, दो-पहियों वाले नारंगी के आकार के उपकरण और UAE द्वारा दुबई शाही परिवार के संरक्षक ‘राशिद’ के नाम पर एक चार-पहिया रोवर तैनात करेगा।
      • यदि रोवर राशिद सफलतापूर्वक उतरता है, तो यह अरब दुनिया का पहला चंद्र मिशन होगा।
      • अभी तक मात्र अमेरिका, रूस और चीन ही चंद्रमा की सतह पर रोबोट पहुँचाने में सफल हुए हैं।
    • इसमें जापानी कंपनी NGK स्पार्क प्लग कंपनी द्वारा बनाई गई एक प्रयोगात्मक सॉलिड-स्टेट बैटरी भी होगी।
  • विशेषताएँ:
    • इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह न्यूनतम ईंधन का उपयोग करेगा और कार्गो के लिये अधिक स्थान प्रदान करेगा।
    • यह पृथ्वी से 1.6 मिलियन किलोमीटर (दस लाख मील) की यात्रा कम गति, कम ऊर्जा वाले प्रक्षेपवक्र पर चंद्रमा की ओर कर रहा है, जहाँ यह लूपिंग रिटर्न करने के बाद अप्रैल के अंत तक पहुँच जाएगा।
  • उद्देश्य:
    • इसका उद्देश्य एटलस क्रेटर में नीचे उतरने से पहले जल के भंडार की खोज करना है, जो चंद्रमा के निकट के हिस्से के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में स्थित है और 87 किमी (54 मील) से अधिक चौड़ा एवं 2 किमी (1.2 मील) से अधिक गहरा है।
    • मिशन की सफलता जापान और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष सहयोग में ऐसे समय में एक मील का पत्थर साबित होगी जब चीन तेज़ी से प्रतिस्पर्द्धी होता जा रहा है साथ ही इसके कारण अब यूक्रेन पर रूसी रॉकेट आक्रमण नहीं कर पाएंगे।
    • जापान ने नासा के साथ 2025 से चंद्रमा पर पेलोड भेजने के लिये एक अनुबंध किया है जिसका उद्देश्य 2040 तक स्थायी रूप से कर्मचारियों वाली चंद्र कॉलोनी बनाने का लक्ष्य है।

 अन्य चंद्र मिशन:

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न (PYQs)  

प्रश्न. सेलीन-1, चंद्र कक्षीय मिशन निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? (2008)

(a) चीन
(b) यूरोपीय संघ
(c) जापान
(d) USA

उत्तर: (c)

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस