गरुड़ शक्ति | 24 Nov 2022

भारतीय सेना के विशेष बल और इंडोनेशियाई विशेष बल 21 नवंबर, 2022 को शुरू हुए करावांग, इंडोनेशिया में द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'गरुड़ शक्ति' के आठवें संस्करण में भाग ले रहे हैं।

Indonesia

गरुड़ शक्ति:

  • लक्ष्य:
    • इसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के विशेष बलों के बीच समझ, सहयोग और अंतर्संचालनीयता (इंटरऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना है।
  • महत्त्व:
    • यह संयुक्त अभ्यास दोनों सेनाओं को एक-दूसरे को बेहतर ढंग से जानने और अंतर्राष्ट्रीय वातावरण में आतंकवादी अभियानों, क्षेत्रीय सुरक्षा अभियानों तथा शांति अभियानों का मुकाबला करने के अपने व्यापक युद्ध अनुभवों को साझा करने की सुविधा प्रदान करेगा।
    • यह अभ्यास दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध एवं क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक और महत्त्वपूर्ण कदम है।

अन्य द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास:

स्रोत: पी.आई.बी.