बुकर पुरस्कार 2022 | 20 Oct 2022

हाल ही में श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलका ने अपने उपन्यास “द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा” के लिये बुकर पुरस्कार 2022 जीता। यह उपन्यास एक मृत युद्ध फोटोग्राफर की कहानी के बारे में बताता है जो बाद के जीवन में एक मिशन पर है।

बुकर पुरस्कार:

  • बुकर पुरस्कार उपन्यास (साहित्य लेखन) के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी साहित्यिक पुरस्कार है।
  • इसकी स्थापना 1969 में यूके में की गई थी, आरंभ में यह पुरस्कार राष्ट्रमंडल के लेखकों को दिया जाता था, लेकिन अब यह यह सभी मूल के लेखकों को आमंत्रित करता है।
  • प्रतिवर्ष अंग्रेज़ी भाषा में लिखी गई और यूके एवं आयरलैंड में पब्लिश सर्वोत्कृष्ट कृति की रचना करने वाले को बुकर पुरस्कार दिया जाता है, जिसका निर्धारण एक पैनल द्वारा किया जाता है।
  • पुरस्कृत कृति वर्तमान संदर्भों को समेटने के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त रचनाओं की श्रेणी में भी शामिल होती है।

स्रोत: द हिंदू