महात्मा गांधी और श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती | 03 Oct 2025
चर्चा में क्यों?
भारत के प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी और श्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भारत की स्वतंत्रता, अखंडता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
महात्मा गांधी
- प्रारंभिक जीवन: 2 अक्तूबर,1869 को पोरबंदर में जन्मे गांधी ने वर्ष 1882 में कस्तूरबाई से विवाह किया और इंग्लैंड में लॉ की पढ़ाई की (1888-91)। उनका लीगल करियर शीघ्र ही न्याय के प्रति उनके नैतिक खोज के साथ जुड़ गया।
- दक्षिण अफ्रीका में अनुभव: वर्ष 1893 में पीटरमैरिट्ज़बर्ग में नस्लीय अपमान ने अन्याय के विरुद्ध उनके संकल्प को आकार दिया।
- उन्होंने नेटाल इंडियन कांग्रेस (1894) की स्थापना की, इंडियन ओपिनियन नामक समाचार पत्र शुरू किया, फीनिक्स सेटलमेंट (1904) और टॉलस्टॉय फार्म (1910) की स्थापना की, जहाँ उन्होंने सत्याग्रह को अहिंसक प्रतिरोध के रूप में विकसित किया।
- भारत वापसी: गांधीजी 9 जनवरी, 1915 को भारत लौटे (जिसे अब प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है) और उन्होंने साबरमती आश्रम (1917) की स्थापना की। उन्होंने अपनी राजनीतिक सोच की आधारशिला सरलता, सत्य और आत्मनिर्भरता पर रखी।
- प्रमुख आंदोलन: चंपारण सत्याग्रह (1917), खेड़ा सत्याग्रह (1918) और रॉलेट सत्याग्रह (1919) में उनका नेतृत्व प्रखर रहा। बाद में उन्होंने असहयोग आंदोलन (1920-22), दांडी मार्च के साथ सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930) और भारत छोड़ो आंदोलन (1942) के माध्यम से राष्ट्र का मार्गदर्शन किया।
- लेखन और विचार: गांधी ने अपने विचारों को हिंद स्वराज्य और अपनी आत्मकथा “एन ऑटोबायोग्राफी: द स्टोरी ऑफ माई एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ" में अभिव्यक्त किया।
- उन्होंने खादी और चरखे को आत्मनिर्भरता तथा श्रम की गरिमा के प्रतीक के रूप में बढ़ावा दिया और सामाजिक एवं आर्थिक सुधार को आगे बढ़ाने के लिए ऑल इंडिया स्पिनर्स एसोसिएशन (1925) तथा हरिजन सेवक संघ (1932) जैसी संस्थाओं की स्थापना की।
- विरासत: गांधीजी के अंतिम वर्ष सांप्रदायिक सौहार्द और हरिजनों के उत्थान के लिये समर्पित थे। उनकी हत्या 30 जनवरी, 1948 को कर दी गई।
- गांधीजी को “राष्ट्रपिता” के रूप में सम्मानित किया जाता है और उनके सत्य एवं अहिंसा के आदर्श आज भी वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक हैं।
- 2 अक्तूबर को भारत में गांधी जयंती तथा विश्व स्तर पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
समकालीन पहलों में गांधीवादी दर्शन
पहल |
गांधीवादी दर्शन |
स्वच्छता ईश्वरत्व के समीप है |
|
सहकारी अर्थव्यवस्था और ज़मीनी स्तर पर सशक्तीकरण |
|
खादी एवं ग्रामोद्योग |
स्वदेशी और ग्राम-आधारित उत्पादन |
ग्राम आत्मनिर्भरता और पंचायती राज |
|
राष्ट्रीय विकास के लिये जनजातीय उन्नति |
|
गरिमापूर्ण कार्य का अधिकार और समावेशी विकास |
श्री लाल बहादुर शास्त्री
- प्रारंभिक जीवन: लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्तूबर, 1904 को मुगलसराय, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वे महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन (1920) से बहुत प्रेरित थे।
- उन्होंने काशी विद्यापीठ, वाराणसी में अध्ययन किया, जहाँ उन्हें “शास्त्री” की उपाधि मिली, जो बाद में उनके नाम का हिस्सा बन गई।
- स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका: सविनय अवज्ञा आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और कई बार गिरफ्तार हुए, उन्होंने ब्रिटिश जेलों में सात वर्ष से अधिक समय बिताया।
- स्वतंत्रता के बाद का राजनीतिक जीवन: उत्तर प्रदेश में संसदीय सचिव बने (1946), बाद में राज्य के गृह मंत्री बने। बाद में उन्होंने केंद्र सरकार में महत्त्वपूर्ण मंत्रालयों (रेलवे, परिवहन एवं संचार, वाणिज्य एवं उद्योग, गृह मंत्रालय) का कार्यभार संभाला।
- उन्हें एक रेल दुर्घटना की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए (1956) रेल मंत्री के पद से त्यागपत्र देने के लिये जाना जाता है, जो राजनीतिक जवाबदेही का एक दुर्लभ कार्य था।
- नेतृत्व गुण: ईमानदारी, विनम्रता और कार्यकुशलता के लिये के लिये प्रशंसित किये गए उन्हें "Little Dynamo of a Man" की उपाधि दी गई।
- प्रधानमंत्रित्व काल: लाल बहादुर शास्त्री जवाहरलाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री बने।
- प्रधानमंत्री (1964-66) के रूप में शास्त्री जी ने वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में दृढ़ नेतृत्व का परिचय दिया। उनकी चिरस्थायी विरासत "जय जवान, जय किसान" के नारे में निहित है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा के दो स्तंभों को रेखांकित करता है।
- ताशकंद घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने के कुछ ही समय बाद 11 जनवरी, 1966 को शास्त्री जी की ताशकंद में अचानक मृत्यु हो गई।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
1. अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस कब मनाया जाता है और क्यों?
यह महात्मा गांधी की जयंती, 2 अक्तूबर को मनाया जाता है, जैसा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2007 में घोषित किया गया था, जिसका उद्देश्य शांति और अहिंसा के गांधीवादी आदर्शों का प्रसार करना है।
2. भारत में महात्मा गांधी का पहला सफल सत्याग्रह कौन-सा था?
चंपारण सत्याग्रह (1917), बिहार में नील का उत्पादन करने वाले किसानों के शोषण के विरुद्ध किया गया था।
3. लाल बहादुर शास्त्री का प्रसिद्ध नारा क्या था और उसका महत्त्व क्या है?
"जय जवान, जय किसान" (1965), जो राष्ट्रीय रक्षा और खाद्य सुरक्षा के दो स्तंभों का द्योतक है।
UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न (PYQ)
प्रिलिम्स
प्रश्न. इनमें से कौन अंग्रेज़ी में अनूदित प्राचीन भारतीय धार्मिक गीतिकाव्य-- 'सॉन्ग्स फ्रॉम प्रिज़न' से संबद्ध हैं? (2021)
(a) बाल गंगाधर तिलक
(b) जवाहरलाल नेहरू
(c) मोहनदास करमचंद गांधी
(d) सरोजिनी नायडू
उत्तर: C
प्रश्न. भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2019)
- महात्मा गांधी 'गिरमिटिया (इंडेंचर्ड लेबर)' प्रणाली के उन्मूलन में सहायक थे।
- लॉर्ड चेम्सफोर्ड की 'वॉर कॉन्फ्रेंस' में महात्मा गांधी ने विश्व युद्ध के लिये भारतीयों की भर्ती से संबंधित प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया था।
- भारत के लोगों द्वारा नमक कानून तोड़े जाने के परिणामस्वरूप, औपनिवेशिक शासकों द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अवैध घोषित कर दिया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं?
केवल 1 और 2
केवल 1 और 3
केवल 2 और 3
1, 2 और 3
उत्तर: B