बाबासाहेब पुरंदरे | 18 Nov 2021

हाल ही में भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक बाबासाहेब पुरंदरे (Babasaheb Purandare) का निधन हो गया।

Babasaheb-Purandare

प्रमुख बिंदु

  • परिचय:
    • बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे (Balwant Moreshwar Purandare) का जन्म 29 जुलाई,1922 को महाराष्ट्र में हुआ था, जिन्हें बाबासाहेब पुरंदरे के नाम से जाना जाता है।
    • वह एक लेखक और इतिहासकार थे तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर किये गए अपने लेखन के लिये प्रसिद्ध थे।
    • वह ' शिव-शाहीर के नाम से प्रसिद्ध थे।
  • उनके प्रमुख कार्य:
    • उन्हें मराठा राजा छत्रपति शिवाजी पर लेखन कार्य में प्राधिकार प्राप्त था और उन्होंने बहुत कम उम्र में शिवाजी के जीवन और उपलब्धियों पर लेखन (कहानियों) कार्य शुरू कर दिया था। इन कहानियों को बाद में संकलित किया गया जिसे उन्होंने थिनग्या (Thinagya/स्पार्क्स) नामक एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जो शिवाजी के शासनकाल का विवरण प्रस्तुत करती है।
    • बाबासाहेब पुरंदरे के अन्य कार्यों में नारायणराव पेशवा की जीवनी, राजा शिव छत्रपति और केसरी नामक पुस्तकें शामिल हैं।
    • इसके अलावा उन्हें उनके लोकप्रिय नाटक 'जनता राजा' के लिये जाना जाता है, जिसे वर्ष 1985 से 5 भाषाओं में प्रकाशित किया गया। यह मूल रूप से मराठी में लिखा गया था। 
      • मध्य प्रदेश सरकार ने नाटक के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिये उन्हें 2007-08 में कालिदास सम्मान से सम्मानित किया था। 
  • पुरस्कार और सम्मान:
    • वर्ष 2019 में उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
    •  उन्हें वर्ष 2015 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। यह महाराष्ट्र का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।