अफगानिस्तान पर 7वीं मॉस्को फॉर्मेट वार्ता | 08 Oct 2025
अफगानिस्तान पर 7वें मास्को फॉर्मेट परामर्श में भारत ने अफगानिस्तान में बगराम एयर बेस पर नियंत्रण करने की ट्रंप की योजना का विरोध करने के लिये तालिबान, पाकिस्तान, चीन और रूस के साथ गठबंधन किया है।
- बगराम, अफगानिस्तान का सबसे बड़ा वायुसेना अड्डा, बड़े सैन्य विमानों और हथियार वाहक विमानों के उतरने के लिये उपयुक्त है। इसे वर्ष 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं की वापसी से पहले खाली कर दिया गया था।
मॉस्को फॉर्मेट परामर्श (अफगानिस्तान पर):
- परिचय: यह एक क्षेत्रीय राजनयिक मंच है जिसे रूस ने वर्ष 2017 में शुरू किया था। इसका उद्देश्य अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों और अन्य प्रमुख हितधारकों के बीच संवाद को बढ़ावा देना है।
- उद्देश्य: यह अफगानिस्तान में बहुपक्षीय सहयोग के माध्यम से शांति, स्थिरता और विकास को प्रोत्साहित करता है। यह पहल वर्ष 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान पर नियंत्रण से पहले शुरू किये गए संवाद तंत्रों का हिस्सा है।
- सदस्यता: इसके प्रारंभिक सदस्य रूस, भारत, अफगानिस्तान, ईरान, चीन और पाकिस्तान थे। बाद में इसकी कूटनीतिक पहुँच बढ़ाने के लिये पाँच मध्य एशियाई देश भी इससे जुड़ गए।
और पढ़ें: बगराम एयर बेस |