अभ्यास वज्र प्रहार का 16वाँ संस्करण | 25 Feb 2026

स्रोत: द हिंदू 

भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष सैन्य अभ्यास 'वज्र प्रहार' का 16वाँ संस्करण हिमाचल प्रदेश के बकलोह स्थित 'स्पेशल फोर्सेज़ ट्रेनिंग स्कूल' में शुरू हुआ।

वज्र प्रहार

  • पहली बार वर्ष 2010 में भारत में आयोजित यह अभ्यास बारी-बारी से भारत और अमेरिका में आयोजित किया जाता है। इसका पिछला संस्करण अमेरिका के इदाहो में आयोजित किया गया था।
  • इसमें भारतीय सेना के विशेष बल और अमेरिकी सेना के 'ग्रीन बेरेट्स' के कर्मी शामिल होते हैं।
  • इसका प्राथमिक उद्देश्य अंतर-संचालनीयता, संयुक्तता और सामरिक विशेषज्ञता के आपसी विनिमय को बढ़ाकर मज़बूत सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • यह संयुक्त मिशन योजना क्षमताओं और परिचालन रणनीति जैसे क्षेत्रों में सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभवों को साझा करने में सक्षम बनाएगा।

भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग

और पढ़ें: भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी का सुदृढ़ीकरण