IIT पटना में सुपर कंप्यूटर 'परम रुद्र' का शुभारंभ | बिहार | 30 Dec 2025
चर्चा में क्यों?
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), पटना में बिहार के प्रथम सुपर कंप्यूटर ‘परम रुद्र’ का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
मुख्य बिंदु
- मिशन: परम रुद्र को राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के अंतर्गत विकसित किया गया।
- उद्देश्य: इसका प्रमुख उद्देश्य उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग (HPC) अवसंरचना का विस्तार करना और उन्नत अनुसंधान गतिविधियों को समर्थन प्रदान करना है।
- अनुप्रयोग एवं क्षेत्र: यह सुपर कंप्यूटर जटिल गणनाओं के लिये सक्षम है, जिनमें कम्प्यूटेशनल एस्ट्रोबायोलॉजी, मटेरियल डिज़ाइन, मॉलिक्यूलर इलेक्ट्रॉनिक्स, फ्लूइड मैकेनिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस और क्वांटम कंप्यूटिंग शामिल हैं।
- स्वदेशी प्रणाली: परम रूद्र स्वदेशी रूप से विकसित सर्वर और सॉफ्टवेयर का उपयोग करता है, जिससे उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलता है।
FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2025 | राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स | 30 Dec 2025
चर्चा में क्यों?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी और कोनेरू हंपी को हार्दिक बधाई दी।
मुख्य बिंदु
- स्थल: यह चैंपियनशिप दोहा, कतर में आयोजित की गई।
- पदक विजेता: अर्जुन एरिगैसी और कोनेरू हंपी।
- अर्जुन एरिगैसी ने पुरुष वर्ग में और कोनेरू हंपी ने महिला वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
- FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2025: इस चैंपियनशिप में 13-चरणीय स्विस प्रणाली प्रारूप के अंतर्गत रैपिड समय-नियंत्रण अपनाया जाता है, जिसमें खिलाड़ियों की उच्च गति में निर्णय क्षमता और कौशल की परीक्षा होती है।
- स्वर्ण पदक (पुरुष वर्ग): मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे)।
- स्वर्ण पदक (महिला वर्ग): जू वेनजुन (चीन)।