एकेटीयू के छात्रों ने बनाया मशीन लर्निंग वाला रोबोट | उत्तर प्रदेश | 31 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

30 मार्च, 2023 को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) के इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर के एसोसिएट डीन अनुज शर्मा ने बताया कि एकेटीयू ने एक ऐसा रोबोट विकसित किया है, जिसे मशीन लर्निंग तकनीक का उपयोग करके दोनों हाथों की उंगलियों का उपयोग करके निर्देशित किया जा सकता है।

प्रमुख बिंदु 


पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के लिये जापान देगा 5509 करोड़ रुपए | बिहार | 31 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

29 मार्च, 2023 को नई दिल्ली में वित्त मंत्रालय के इकोनॉमिक अफेयर्स डिपार्टमेंट के अतिरिक्त सचिव रजत कुमार मिश्रा और भारत में जापान के राजदूत सुजुकी हिरोशी के बीच समझौता हुआ है, जिसके अंतर्गत जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जिका) बिहार की राजधानी पटना में बन रहे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिये 5,509 करोड़ रुपए देगी।

प्रमुख बिंदु 


जोधपुर में सूचना आयोग की बेंच स्थापित होगी | राजस्थान | 31 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

30 मार्च, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जोधपुर में सूचना आयोग की बेंच स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की है।

प्रमुख बिंदु 


राजस्थान दिवस 2023 | राजस्थान | 31 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

30 मार्च, 2023 को राजस्थान का 74वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। आज ही के दिन 30 मार्च, 1949 को सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जयपुर में एक समारोह में वृहद् राजस्थान का उद्घाटन किया था।

प्रमुख बिंदु


स्मार्ट सिटी एक्सपो में मध्य प्रदेश की स्मार्ट सिटीज़ को मिले 16 में से 7 अवार्ड | मध्य प्रदेश | 31 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

27 से 29 मार्च, 2023 को नई दिल्ली में हुए 8वें स्मार्ट सिटी इंडिया-2023 एक्सपो में कुल 16 केटेगरी में से मध्य प्रदेश की स्मार्ट सिटीज़ को 7 केटेगरी में अवार्ड मिले हैं।

प्रमुख बिंदु 


हिसार को मिली 19742.49 लाख रुपए की 93 परियोजनाओं की सौगात | हरियाणा | 31 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

30 मार्च, 2023 को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के साथ हिसार ज़िले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु 


डॉ. विजय चावला की टीम ने बाल शैक्षिक ई-सामग्री प्रतियोगिता में जीते 3 अवॉर्ड | हरियाणा | 31 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

हाल ही में केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित अखिल भारतीय बाल शैक्षिक ई-सामग्री प्रतियोगिता में हरियाणा के कैथल ज़िले के ग्योंग के आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हिन्दी प्राध्यापक डॉ. विजय चावला व उनकी टीम ने बाल शैक्षिक ई-सामग्री तैयार करने में उल्लेखनीय योगदान देने के लिये 3 अवॉर्ड जीते हैं।

प्रमुख बिंदु 


नाबार्ड ने झारखंड के लिये बनाई 43 हज़ार करोड़ की क्रेडिट योजना | झारखंड | 31 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

29 मार्च, 2023 को राँची में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने झारखंड मंत्रालय सभागार में स्टेट क्रेडिट सेमिनार का आयोजन किया, जिसमें नाबार्ड ने वर्ष 2023-24 में झारखंड के लिये 43,725 करोड़ रुपए की राज्य क्रेडिट योजना प्रस्तुत की।

प्रमुख बिंदु 

 


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़कों के संधारण और नवीनीकरण कार्यो में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य | छत्तीसगढ़ | 31 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

30 मार्च, 2023 को छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़कों के संधारण और नवीनीकरण कार्यो में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य है। प्रदेश में योजना के प्रारंभ से अब तक कुल 8193 सड़कें जिनकी लंबाई 40,234 किमी. है, का निर्माण पूर्ण हो चुका है।

प्रमुख बिंदु

 


केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री ने उत्तराखंड में बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (एमपीएसीएस) का कंप्यूटरीकरण सहित अनेक विकास कार्यों का उद्घाटन किया | उत्तराखंड | 31 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

30 मार्च, 2023 को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में उत्तराखंड की बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (एमपीएसीएस), संयुक्त सहकारी खेती, जन सुविधा केंद्रों और जनऔषधि केंद्रों के कंप्यूटरीकरण का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

Picture8